{"_id":"65ad54bc7584c98c250ed5f4","slug":"today-the-city-markets-will-be-filled-with-ram-saffron-will-flutter-jai-shri-ram-slogan-will-echo-rohtak-news-c-17-roh1019-342911-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज राममय होंगे शहर के बाजार, लहराएगा भगवा, गूंजेगा जय श्रीराम का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज राममय होंगे शहर के बाजार, लहराएगा भगवा, गूंजेगा जय श्रीराम का नारा
Sun, 21 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सोमवार को पूरा शहर राममय होगा। जगह-जगह भगवा लहराएगा तो कहीं भंडारा लगेगा। कहीं अयोध्या से सीधा कार्यक्रम लाइव चलेगा। शाम को लड्डू बांटकर कीर्तन व भंडारा होगा। रविवार को ही बाजारों को सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। हर तरफ भगवान राम के मंदिर को लेकर उत्साह का माहौल है।
किला रोड बाजार : बाजार के उपप्रधान दीपक पुनियानी ने बताया कि बाजार के तरफ से बड़े-बड़े गेट बनवाए गए हैं, साथ ही पूरे बाजार में झंडे लगाए जा रहे हैं। 16 पोल पर 16 लाउड स्पीकर लगाए हैं, जहां सोमवार को पूरा दिन भगवान श्रीराम का गुणगान होगा। 101 किलो देसी घी के लड्डू बांटे जाएंगे। भंडारा भी लगेगा, जिसमें हलवा, पूरी व खीर बनेगी। हर दुकान पर पांच दीपक जलाए जाएंगे। सभी दुकानदारों की सहमति से किला रोड मार्केट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।
रेलवे रोड बाजार : विकास गुप्ता उर्फ विक्की ने बताया कि किसी एसोसिएशन या संगठन ने नहीं, बल्कि रामभक्तों ने मिलकर पूरे रेलवे रोड को सजाया है। पूरे बाजार में भिवानी स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक तक लड़ियां लगाई गई हैं, साथ ही जगह-जगह बाजार में झांकी व एलईडी लगाई जा रही हैं, जहां सोमवार को अयोध्या से लाइव भगवान श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जाएगा। शाम को 6 से 9 बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा। भजन संध्या के साथ भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गांधी कैंप बाजार : बाजार के पूर्व प्रधान विजय परुथी ने बताया कि सोमवार को बाजार में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। पूरे बाजार में जय श्रीराम के झंडे से सजाया गया है। 12 से एक बजे तक सब्जी मंडी चौक पर शिव ज्योति कीर्तन मंडल की ओर से सत्संग किया जाएगा। बाजार में प्रसाद के तौर पर 50 किलो लड्डू बांटे जाएंगे।
...
शौरी मार्केट : बाजार के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने बताया कि भगवान राम गण-गण में है। किसी विशेष का राम पर अधिकार नहीं है। बाजार के दुकानदारों ने मिलकर निर्णय लिया है कि वे सोमवार को न केवल भंडारा लगाएंगे, बल्कि बाजार को सजाया भी जाएगा। दुकानदारों ने सामूहिक तौर पर यह निर्णय लिया है, इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
पालिका बाजार से डी पार्क तक उत्साह : पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने बताया कि बाजार में सोमवार को भगवा झंडा फहराएंगे। प्रसाद के तौर पर बाजार में लड्डू बांटे जाएंगे। वहीं, पालिका बाजार से लेकर झज्जर रोड, शांतमई चौक, झंग कॉलोनी, बजरंग भवन मंदिर, डी पार्क तक उत्साह का माहौल है। जगह-जगह सड़क किनारों पर बाजार में भगवान श्रीराम के झंडे लगाए जा रहे हैं।