फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today 8,424 candidates will appear for HTET at 27 centres, holiday declared in schools

Rohtak News: आज 27 केंद्रों पर 8,424 अभ्यर्थी देंगे एचटेट, स्कूलों में अवकाश घोषित

Wed, 30 Jul 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Today 8,424 candidates will appear for HTET at 27 centres, holiday declared in schools
सोनीपत रोड पर गांव बोहर के पास बनाए गए परीक्षा केंद्र के पास तैनात पुलिस की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 30 व 31 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में तीन सत्रों में 25,374 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। 30 जुलाई को लेवल तीन के सायंकालीन सत्र में 27 केंद्रों पर 8,424 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर 312 परीक्षार्थी होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार स्कूलों में परीक्षा के चलते अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

जिले में एचटेट के लिए पूरी तैयार कर ली गई है। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के पास मंगलवार को प्रश्न पत्र पहुंच गए। एचटेट के लिए जिले के 41 केंद्रों की 100 मीटर की परिधि बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा। कोचिंग सेंटरों में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने व हथियार, विस्फोटक सामग्री, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, परीक्षा केंद्रों की परिधि में फोटोस्टेट की दुकानों, डुप्लीकेट सुविधा, साइबर कैफे व अन्य संबंधित दुकानें भी 30 व 31 जुलाई को सभी सत्रों की परीक्षा संपन्न होने तक बंद रखने के आदेश हैं। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
31 जुलाई को सुबह के सत्र में लेवल दो की परीक्षा के लिए 41 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस सत्र में परीक्षा केंद्रों में 190 से 312 अभ्यर्थी होंगे। इसी दिन सांयकालीन सत्र में लेवल एक के लिए 15 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों पर 105 से लेकर 312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
--------------
जिले के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
बुधवार को सायंकालीन सत्र में बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल जींद रोड सुंदरपुर, छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ दिल्ली रोड, छोटू राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड अस्थल बोहर, जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, इंटरनेशनल भारती स्कूल गोहाना रोड, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-36 सनसिटी, जैन पब्लिक स्कूल माता दरवाजा जींद रोड, जॉन वेस्ले कन्वेंट स्कूल नजदीक मकड़ौली टोल प्लाजा गोहाना रोड, एमडीएन पब्लिक स्कूल नजदीक बस स्टैंड, एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत रोड, एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल माता दरवाजा में बने केंद्रों पर एचटेट होगा।
वहीं, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय दिल्ली रोड, महेंद्र मॉडल स्कूल सेक्टर-3 सोनीपत रोड, एसआरएस पब्लिक स्कूल आईएमटी सेक्टर-30, एसआरएस पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, सैनी (सह-शिक्षा) कॉलेज चुन्नी पुरा, सांगवान इंटरनेशनल स्कूल नजदीक मकड़ौली टोल प्लाजा, सत प्रिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जींद रोड, एसबी मॉडल स्कूल भिवानी रोड, स्कॉलर्स रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहर सोनीपत रोड व लाल नाथ हिंदू कॉलेज भिवानी रोड पर एचटेट के परीक्षा केंद्र बने हैं।
30 और 31 जुलाई को
शिक्षा भारती एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोहाना रोड, शिक्षा भारती विद्यालय जगदीश कॉलोनी राम नगर, बाबा मस्तनाथ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सिविल रोड, स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल एमडीयू, वैश्य पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन के पीछे, विद्या श्री इंटरनेशनल स्कूल सोनीपत रोड, विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल काठ मंडी, जेड ग्लोबल स्कूल भगवतीपुर जींद रोड व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी रोड के केंद्रों पर दोनों शिफ्ट में परीक्षा होगी।


-----------------
हेल्पलाइन नंबर से ले सकेंगे जानकारी
- 9468444599
- 9255183811
- 9466627898
- 01262-271871
-----------------
एचटेट की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्राें के 100 मीटर दायरे में पांच या इससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। एचटेट से संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं में 30 व 31 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed