फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tobacco is a major cause of oral cancer: Director

तंबाकू ओरल कैंसर का अहम कारण : निदेशक

Thu, 25 Sep 2025 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Sep 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Tobacco is a major cause of oral cancer: Director
23 पीजीआई के डेंटल कॉलेज में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप के दौरान उप​स्थित निदेशक डॉ एसके सिंघल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के डेंटल कॉलेज में सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को ओरल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब 100 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि तंबाकू ओरल कैंसर का अहम कारण है। तंबाकू से बने प्रोडक्ट्स, जैसे सिगरेट मुंह के कैंसर, गले के कैंसर, फेफड़ों के कैंसर और ब्लड कैंसर का कारण बनते है। मुंह के कैंसर से हर साल लाखों लोगों की जान जाती है।

डीन एकेडमिक अफेयर्स डाॅ. एमजी वशिष्ठ ने कहा कि हेल्दी खाना इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें उपस्थित डाॅ. मंजूनाथ ने बताया कि ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है। डाॅ. हरनीत सिंह ने बताया कि जो लोग शराब और तंबाकू दोनों का सेवन करते हैं उनमें मुंह के कैंसर का खतरा उन लोगों की तुलना में 8 गुना अधिक होता है। इस मौके पर डाॅ. अंबिका, डाॅ. कोमल और डाॅ. लविना भी उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed