फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To welcome Randeep, his mother made garlic chutney, missi roti and favourite churma

Rohtak News: रणदीप के स्वागत में मां ने लहसुन की चटनी, मिस्सी रोटी व पसंदीदा चूरमा बनाया

Mon, 14 Apr 2025 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
To welcome Randeep, his mother made garlic chutney, missi roti and favourite churma
13 सीटीके22...फिल्म अ​​भिनेता रणदीप हुड्डा पत्रकारों से बातचीत करते हुए। स्राेत: संवाद
रोहतक। अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्मों की व्यस्तता के बीच रविवार को जसिया स्थित अपने घर पहुंचे। यहां मां आशा हुड्डा ने बेटे के स्वागत में लहसुन की चटनी, मिस्सी रोटी और चूरमा बनाया। अभिनेता व उनके साथ आई टीम ने यह खाना खाकर कहा, मजा आ गया। बेटे के लिए विशेष तौर पर बनाए चूरमे का स्वाद भी सभी को खूब पसंद आया। चूरमा खाने के लिए टीम ने दोबारा घर आने की बात कही। यह कहना है अभिनेता की मां आशा हुड्डा का। वे रविवार को अमर उजाला से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रणदीप कई दिनों बाद घर आया। वह करीब तीन घंटे घर रहा। बेटे के साथ फिल्म निर्देशक रणतुंगा व अन्य सदस्य भी घर आए। इन सभी के लिए चटनी रोटी व चूरमा बनाया। बेटे को यह काफी पसंद है, साथ आए मेहमानों को भी यह खाना परोसा। सभी को देसी खाना व चूरमा काफी पसंद आया। बेटे ने परिवार के साथ समय बिताने के अलावा गांव के लोगों से भी मुलाकात की। बड़े बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने भी अपने चहेते अभिनेता व बेटे का जोरदार स्वागत किया। रणदीप ने कहा कि हरियाणवी बोली सबसे ऊपर है। जैसे पहले पंजाबी थी, वैसे ही अब हरियाणवी है। हरियाणवी में दंगल, लाल रंग और भी कई फिल्में बनी हैं। हरियाणवी रैप और हरियाणवी गाने भी खूब प्रसिद्ध हो रहे हैं। हरियाणा के बच्चे आगे आ रहे हैं। उन्हें फिल्मों में काम भी मिल रहा है। मेहनत करने वाला ही सफल होगा। रणदीप हुड्डा एक निजी कार्यक्रम में फिल्म का प्रमोशन करने भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed