फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To grab two lakh rupees, the truck driver had hatched a false conspiracy to rob

दो लाख रुपये हड़पने के लिए ट्रक चालक ने ही रची थी लूट की झूठी साजिश

Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
To grab two lakh rupees, the truck driver had hatched a false conspiracy to rob
लूट की झूठी साजिश रचने के गिरफ्तार आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
शहर के आउटर बाईपास पर ट्रक चालक के साथ हुई दो लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला। ट्रक मालिक के रुपये हड़पने के लिए ट्रक चालक ने ही साथी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने झूठी शिकायत देने के चलते चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना के निर्देश पर पुलिस ने ट्रक चालक से हुई लूट की वारदात की जांच की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की झूठी साजिश रची थी। ट्रक चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पैसे भी बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी एसआई राजकरण ने बताया कि 6 मई 2020 को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आउटर बाईपास रोहतक पर ट्रक चालक से 2 लाख रुपयों की लूट हो गई है। पुलिस व सीआईए-1 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। ट्रक चालक सागर किरावड जिला भिवानी अपने ट्रक समेत मौके पर ही था। उसने लूट की वारदात के बारे में पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूट के बारे में पूछताछ की गई तो वह बयान बदलता रहा। इस पर पुलिस को शक हुआ और गहनता से पूछताछ की तो लूट की झूठी सूचना सामने आई। ट्रक मालिक भिवानी के खरकड़ी सोहाना निवासी सोमबीर भी मौके पर पहुंचे। इनकी शिकायत पर ट्रक चालक सागर व उसके साथी के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज कर लिया गया है।

केस के जांच प्रभारी पुलिस चौकी आईआईएम एएसआई अशोक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सोमबीर के ट्रक पर सागर करीब दो महीने से चालक की नौकरी कर रहा है। ट्रक में तोशाम से लकड़ी भरकर गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) भेजी जाती है। वह दो मई को ट्रक में बबलू निवासी तोशाम की लकड़ी भरकर गाजियाबाद के लिए निकला था। इसके अगले दिन तीन मई को सागर ने गाजियाबाद में लकड़ी खाली कर दी। सागर को लकड़ियों की 2 लाख रुपयों की पेमेंट मिली थी। वापस जाते समय सामान न मिलने के कारण सागर ट्रक समेत गाजियाबाद में ही रुका रहा। वह छह मई को सुबह करीब 4 बजे ट्रक व पेमेंट समेत रोहतक में आउटर बाईपास पर पहुंचा। यहां उसने ट्रक मालिक सोमबीर व पुलिस को लूट की सूचना दी। जांच में सामने आया कि सागर ने अपने साथी अक्षय निवासी गांव किरावड जिला भिवानी के साथ लूट होने की साजिश बनाई थी। इसके तहत अक्षय गाजियाबाद से सागर से 2 लाख रुपये लेकर चला गया। रोहतक आउटर बाईपास पर लूट की झूठी सूचना पुलिस व सोमबीर को दी गई। पूछताछ में उसने रुपये हड़पने की मंशा जाहिर की। पुलिस ने इन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों से एक लाख 97 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed