फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tired of the atrocities of stepfather, 8 year old girl was sent to an ashram

Rohtak News: सौतेले पिता के अत्याचार से तंग 8 साल की बच्ची को भेजा आश्रम

Fri, 28 Mar 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tired of the atrocities of stepfather, 8 year old girl was sent to an ashram
रोहतक। सौतेले पिता के अत्याचार से तंग आठ साल की बच्ची वीरवार को समाधान शिविर में पहुंची, जहां एडीसी ने उसे जगन्नाथ आश्रम में भेज दिया, साथ ही कहा कि प्रशासन बच्ची की पढ़ाई व रहन-सहन का खर्च वहन करेगा। अगर माता-पिता बच्ची को लेकर जाना चाहते हैं तो मारपीट न करने का शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन

एडीसी नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक दिन पहले समाधान शिविर में शिकायत आई थी कि आठ साल की बच्ची से उसका सौतेला पिता मारपीट करता है। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला बाल सरंक्षण इकाई से संपर्क किया गया। टीम ने बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया। साथ ही उसकी काउंसिलिंग की। पता चला कि बच्ची के वास्तविक पिता का देहांत हो चुका है। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली, जिसकी तीन बेटियां हैं। बच्ची का सौतेला पिता नशा करके बेटी से मारपीट करता है।
विज्ञापन

गहन जांच पड़ताल के बाद बच्ची को जगन्नाथ आश्रम में भेजने का निर्णय लिया गया। तय किया कि बच्ची की पढ़ाई व उसका अन्य खर्च प्रशासन उठाएगा। अगर इसके माता-पिता बच्ची के साथ भविष्य में मारपीट न करने का शपथ पत्र देते हैं तो बच्ची को उनके साथ भेजा जाएगा, अन्य तो उसे आश्रम में ही रखा जाएगा। इसके अलावा एडीसी ने समाधान शिविर में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस देने व उत्तम विहार निवासियों की गली के निर्माण, पेयजल व जलभराव की शिकायत दूर करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed