फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tiranga Yatra of Rohtak Assembly on 12th

Rohtak News: रोहतक विधानसभा की तिरंगा यात्रा 12 को

Wed, 09 Aug 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra of Rohtak Assembly on 12th
रोहतक। रोहतक विधानसभा की तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को शाम पांच बजे शुरू की जाएगी। इसे रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू किया जाएगा और गोहाना अड्डा पर समाप्त किया जाएगा। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में मंगलवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पहले महाराजा अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद रेलवे रोड से होते हुए यात्रा भिवानी स्टैंड जाएगी, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। यहीं से यात्रा किला रोड, दिल्ली गेट होते हुए गोहाना अड्डा पहुंचेगी। जहां लाला लाजपत राय जी की प्रतिमा पर तमाम कार्यकर्ता पुष्प अर्पित करेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए तमाम कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। यात्रा को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, मंडल अध्यक्षों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणधीर ढाका, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष राजीव भानकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश भाटिया, अशोक खुराना, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, महामंत्री आशा शर्मा, पार्षद सुरेश किराड़, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed