{"_id":"6643fab2bd0711dc9e027ce8","slug":"till-now-110-voters-have-opted-to-vote-from-home-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110318-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अब तक 110 मतदाताओं ने चुनाव घर से मतदान करने का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अब तक 110 मतदाताओं ने चुनाव घर से मतदान करने का विकल्प
Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे जांच अभियान के दौरान जिले में अभी तक करीब 30 लाख रुपये की नगदी व 15 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। 23 अवैध हथियार पकड़े गए हैं और 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिले में अभी तक 110 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लघु सचिवालय में बताया कि निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले में नाकों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है ताकि शांतिपूर्ण चुनाव हो सकें।
बीएलओ डोर टू डोर बांटेंगे वोटर स्लिप
उन्होंने बताया कि बीएलओ वोटर सूचना स्लिप को बांटेंगे। जो मतदाता इस दौरान उपलब्ध नहीं होंगे, उनकी मार्किंग की जाएगी। अगर ऐसे मतदाता वोटिंग करने आते हैं तो पोलिंग ऑफिसर द्वारा गहनता के साथ वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन
110 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान का विकल्प
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया था। इन दोनों कैटेगरी के मतदाताओं को फॉर्म 12 डी भरना था। जिले में इन दोनों श्रेणियों के 110 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। ऐसे मतदाताओं के घर पर पोलिंग टीम पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान करवाने के लिए जाएगी।
एप पर मिली 163 शिकायत, 77 मिनट में किया समाधान
सी-विजिल पर प्रशासन को अब तक 163 शिकायत मिल चुकी है। शिकायत का समाधान 100 मिनट के अंदर करना होता है। जिले में आई शिकायत को 77 मिनट में दूर किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर वेब कास्टिंग रहेगी। इसका ट्रायल जल्द लिया जाएगा। घर बैठे ही एप के जरिये लोग जान सकेंगे कि बूथ पर कितनी भीड़ है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में टेंट नहीं लगेंगे। शहर में इसके लिए लाल रंग से मार्किंग करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 208 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ हैं।
जिले में बनेंगे मॉडल पोलिंग बूथ
डीसी ने बताया कि जिले में चार विधानसभा हैं व सभी में मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में पिंक (महिला), दिव्यांग स्पेशल व युवा बूथ बनाए जाएंगे। इन पोलिंग बूथों को मॉडल पोलिंग बूथ कहा जाता है व इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा मतदान के बाद परिवार के साथ सेल्फी अपलोड करने की मुहिम भी चलाई जाएगी व बेस्ट सेल्फी को चुनाव आयोग पुरस्कृत करेगा।