फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tikaram Girls College winner in cross country

Rohtak News: क्रॉस कंट्री में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज विजेता

Fri, 20 Sep 2024 06:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Tikaram Girls College winner in cross country
19सीटीके18- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सीआरए कॉलेज सोनीपत और टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने महिला वर्ग में बाजी मारी। एथलेटिक्स कोच डाॅ. रमेश सिंधु ने इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का संचालन किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि सफलता का एकमात्र रास्ता कड़ी मेहनत है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा, देश में खेल के क्षेत्र में हरियाणा आगे है और हरियाणा में खेलों में एमडीयू आगे है। विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है। इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री पुरुष प्रतियोगिता में छोटू राम आर्य कॉलेज सोनीपत की टीम प्रथम, जाट कालेज रोहतक की टीम ने दूसरा तथा एसजेके काॅलेज कलानौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर कालेज क्रॉस कंट्री महिला प्रतियोगिता में टीकाराम पीजी गर्ल्स कालेज सोनीपत की टीम ने प्रथम, एमकेजेके कालेज रोहतक की टीम ने दूसरा व कन्या महाविद्यालय खरखौदा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत इवेंट में पुरुष वर्ग में सीआरए काॅलेज सोनीपत के अंकित ने प्रथम, वीएसकेटी सोनीपत के अवकाश ने दूसरा तथा सीआरए काॅलेज, सोनीपत के विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में टीकाराम गर्ल्स काॅलेज, सोनीपत की अंकिता ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, बादली की अंकिता ने दूसरा तथा पंडित नेकी राम राजकीय महाविद्यालय, रोहतक की काफी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विजयी टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने स्वागत भाषण देते हुए एमडीयू की खेल उपलब्धियों का ब्योरा दिया। खेल को बढ़ावा देने के लिए एमडीयू पूरा प्रोत्साहन दे रहा है। उप निदेशक खेल डाॅ. शकुंतला बेनीवाल ने आभार जताया। एथलेटिक्स कोच डाॅ. रमेश सिंधु ने इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वयन किया। खेल निदेशालय के खेल प्रशिक्षकों ने आयोजन सहयोग दिया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, जनसंपर्क अधिकारी पंकज नैन, वार्डन सुनीता मल्हान समेत प्रतिभागी टीमों के इंचार्ज एवं खिलाड़ी, खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed