फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tikaram Girls College Sonipat defeated Faridabad by 148 runs

Rohtak News: टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने फरीदाबाद को 148 रनों से हराया

Wed, 13 Nov 2024 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tikaram Girls College Sonipat defeated Faridabad by 148 runs
13सीटीके41..एमडीयू में आयोजित इंटर कालेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जीत के बाद मौजूद महिला ​खिला
रोहतक। एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने किया। बुधवार को दो मैच खेले गए। खराब मौसम के कारण पहला मैच लगभग 2 घंटे देरी से शुरू हुआ। जिसके कारण मैच 15-15 ओवर का हुआ। पहले मैच में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने केएलएमडीएन कॉलेज फरीदाबाद को 148 रनों से हराकर जीत हासिल की। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 172 रन मात्र एक विकेट होकर बनाएं। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की मनजीत ने 48 गेंद में 79 रन व भारती ने 35 गेंद में 51 रन बनाए। फरीदाबाद की टीम 14.1 ओवर में केवल 24 रन ही बना पाई। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की नंदिनी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए व तारिणी जोशी ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल की टीम ने महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय रोहतक को 8 रनों से हराकर जीत हासिल की। सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बनाए। पलवल की गीतिका ने 62 गेंद में 82 रन बनाए व महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय की अर्पिता ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय रोहतक की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन बना पाई। वीरवार को सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल और सैनिक कॉलेज रोहतक के बीच मैच होगा व दूसरा मैच में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत और जाट कॉलेज रोहतक की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी कोच मुकेश कुमार गोयल ने दी। इस अवसर पर डॉ. मनीषा हुडा व अन्य महाविद्यालय से कोच और मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed