फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tickled the audience with his compositions in the conference.

Rohtak News: सम्मेलन में रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया

Sun, 07 Jun 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Jun 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Tickled the audience with his compositions in the conference.
24-एमडीयू में आयोजित सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन के दौरान मौजूद कवि व साहित्यकार। स्रोत : मंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त कला निदेशक, रोहतक मंडल बनने की खुशी में प्रसिद्ध लोक कलाकार गगन के लिए आयोजित किया गया।
गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं देसी काव्य मंच हरियाणा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिलोटिया, संस्थापक संदीप शर्मा बांवरा एवं संदीप रिठालिया ने अतिथियों और साहित्यकारों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 80 रचनाकारों, 45 कवियों और कवयित्रियों ने रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर हनुमान कौशिक, सतीश कौशिक, डॉ. वेद प्रकाश श्योरान, शकुंतला काजल, ओम प्रकाश चौहान, वीरेंद्र मधुर, ममता शर्मा, योगेश वत्स, अनीश दूहन, जतीन मलिक, हनुमंत मकडौली, जगबीर कौशिक समचाणा, सोनू संजीदा, देवीराम शर्मा, संदीप रिठालिया, विकास दलाल, सोमबीर जांगड़ा कोशली, तरुणा सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed