फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three wrestlers from the same school will represent India at the Asian Games.

Rohtak News: एक ही स्कूल से पढ़ी तीन पहलवान एशियाई खेलों में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Sun, 06 Sep 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Three wrestlers from the same school will represent India at the Asian Games.
22-खिलाड़ी प्रिया मलिक।
प्रदीप कुमार
विज्ञापन

रोहतक। जापान के आईची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में भारत से सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुश्ती की महिला टीम में हरियाणा की अधिकांश पहलवान शामिल हैं। इनमें तीन लड़कियां ऐसी हैं जिन्होंने एक ही स्कूल से पढ़ाई की और कुश्ती सीखी। यह स्कूल जींद के निडानी गांव का चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्कूल है।
मनीषा भनवाला 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रिया मलिक 76 किलो जबकि निशा दहिया 68 किलो भार वर्ग में अपना दम दिखाएंगी। कोच जगदीश ने बताया कि 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी दो पहलवान इसी स्कूल से थीं। इसी कारण यह खेल स्कूल कुश्ती के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

28 वर्षीय मनीषा भनवाला जींद के सिवाहा गांव की हैं। वह रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। मनीषा स्टेडियम में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2015 में निडानी से कुश्ती शुरू की और उसी साल श्रीनगर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। मनीषा ने 2022 से 2025 तक लगातार चार साल सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीते हैं। पिछले चार सालों में वह केवल एक ही बाउट हारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 वर्षीय प्रिया मलिक मूल रूप से जींद के निडानी गांव की ही रहने वाली हैं। वह थल सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। प्रिया ने कई साल इस स्कूल में पढ़ाई की और साल 2023 में बारहवीं कक्षा पूरी की। वह आज भी इसी स्कूल में अभ्यास करती हैं। प्रिया ने 2025 में वियतनाम में हुई अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उसी साल उन्होंने सीनियर कुश्ती रैंकिंग सीरीज में रजत पदक भी हासिल किया।

27 वर्षीय निशा दहिया पानीपत के अदियाना गांव की निवासी हैं। उन्होंने साल 2011 में निडानी के इस स्कूल में आठवीं कक्षा में दाखिला लिया और बारहवीं कक्षा तक लगातार चार साल कुश्ती का अभ्यास किया। उन्होंने कुश्ती की शुरुआत यहीं से की थी। निशा ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में 68 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। क्वार्टर फाइनल बाउट के दौरान कंधा उतर जाने के कारण उन्हें पदक के बिना लौटना पड़ा था। निशा रेलवे में सीनियर टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। वह आजकल रोहतक के सत्यवान अखाड़ा में अभ्यास कर रही हैं।

22-खिलाड़ी प्रिया मलिक।

22-खिलाड़ी प्रिया मलिक।

22-खिलाड़ी प्रिया मलिक।

22-खिलाड़ी प्रिया मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed