फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three withdrew, 128 candidates in fray

तीन ने वापस लिया नाम, 128 उम्मीदवार मैदान में

Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three withdrew, 128 candidates in fray
रोहतक। हिंदू शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव के लिए आए 131 में से तीन आवेदन बुधवार को अंतिम दिन वापस ले लिए गए। अब चुनाव मैदान में 128 उम्मीदवार हैं। इनमें 26 दिसंबर को कॉलेजियम सदस्यता के लिए मतदान होगा। संस्था के 999 सदस्य करीब एक दशक बाद अपने मताधिकार का प्रयोग कर कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे। इससे पूर्व दो बार सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव हुआ है।
विज्ञापन

संस्था की चुनावी प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। शाम तक तीन लोगों ने चुनाव से अपने नाम वापस ले लिये। इनमें अशोक, गिरीश व निपुन शामिल हैं। इनके नाम वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में 128 उम्मीदवार रह गए हैं। इन उम्मीदवारों में से कॉलेजियम के सौ सदस्यों का मतदान के जरिये चुनाव होगा। इसके लिए संस्था के सदस्य 26 दिसंबर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद ये सौ सदस्य अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके लिए बाद में अलग से चुनावी शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में हुआ था चुनाव
संस्था में आखिरी चुनाव वर्ष 2012 में हुआ था। इससे पूर्व सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव होता रहा है। वर्ष 2012 के बाद अब फिर चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पूर्व दो बार सर्वसम्मति से प्रधान व अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया था। दूसरी बार होने जा रहे चुनाव को लेकर संस्था सदस्यों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed