फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three transfers of roadways conductor in four days

रोडवेज कंडक्टर के चार दिन में तीन स्थानांतरण

Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three transfers of roadways conductor in four days
रोडवेज के एक कंडक्टर ने रोहतक डिपो प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसका चार दिन में तीन बार और 30 दिन में छह बार स्थानांतरण किया जा चुका है। अधिकारी ये भी बताने के लिए तैयार नहीं कि आखिर किस वजह से लगातार स्थानांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहतक डिपो के कंडक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि उसका किसी के इशारे पर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे लगातार स्थानांतरण किया जा रहा है। अफसोस तो यह है कि पूछने के बाद भी अधिकारी लगातार स्थानांतरण की वजह नहीं बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले मार्ग से बस स्टैंड पर ड्यूटी लगाई। इसके बाद स्टैंड से चेकिंग टीम में भेज दिया। चेकिंग टीम से जींद काउंटर पर एडवांस बुकिंग में लगाया। दो दिन के बाद स्टैंड इंचार्ज सोनीपत के पद पर स्थानांतरित कर दिया। एक दिन के बाद वापस रोहतक बुलाकर रूट पर भेजा दिया। सप्ताह भर बाद मार्ग से एडवांस बुकिंग काउंटर पर लगा दिया। फिर चार दिन बाद मार्ग पर भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, कार्यवाहक ट्रैफिक मैनेजर जयबीर हुड्डा ने बताया कि यह कर्मी काफी सीनियर है, मगर जहां ड्यूटी पर लगाया जाता है, वहीं से शिकायत आने लगती है। इसी वजह से उनका स्थानांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed