फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three trains cancelled due to bad weather

Rohtak News: खराब मौसम ने थामे ट्रेनों के पहिये

Mon, 13 Jan 2025 08:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:31 AM IST
विज्ञापन
Three trains cancelled due to bad weather
12सीटीके18...रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। स्रोत:संवाद
रोहतक। शकूरबस्ती में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन लगातार रद्द हो रही है। यह सिलसिला 16 जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम खराब होने के कारण ट्रेन भी देरी से चल रही है। रविवार को रविवार को 15 ट्रेनें रद्द रहीं। तीन ट्रेन 12 मिनट से 39 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

धौलादार एक्सप्रेस 14036, जींद-दिल्ली पैसेंजर 54032, किसान एक्सप्रेस 14732, इंटरसिटी एक्सप्रेस 12482, रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14324, जींद-दिल्ली मेमू 64932, जींद-दिल्ली पैसेंजर 54034, बठिंडा-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20410, सरबत दा भला 22480, इंटरसिटी एक्सप्रेस 22479, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20409, नई दिल्ली-जींद मेमू 64915, नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस 14323, दिल्ली-जींद पैसेंजर 54031 और दिल्ली जाखल पैसेंजर 54035 रद्द रही। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ता हैं। कई बार यात्रियों के पास सामान अधिक होता है। इस कारण उन्हें बस में सफर करने में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। पातालकोट एक्सप्रेस 14624 का रूट डायवर्ट किया गया। भिवानी तिलक ब्रिज एक्सप्रेस (14737) 12 मिनट, जाखल दिल्ली पैसेंजर (54036) 23 मिनट और दिल्ली-भिवानी पैसेंजर (54005) 39 मिनट की देरी से रही। ट्रेन देरी से आने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में इंतजार भी करना पड़ता है। इससे यात्रियों के बीमार होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed