फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three suicides in 12 hours in the city: CSC operator did not get 20 lakhs, laborer died after being fed up with in-laws

शहर में 12 घंटे में तीन आत्महत्या : सीएससी संचालक ने 20 लाख न मिलने, श्रमिक ने ससुराल वालों से तंग आकर दी जान

Mon, 15 May 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three suicides in 12 hours in the city: CSC operator did not get 20 lakhs, laborer died after being fed up with in-laws
रोहतक। शहर में 12 घंटे में तीन लोगों ने आत्महत्या कर दी। सैनिक काॅलोनी के सीएससी संचालक 30 वर्षीय प्रवीण ने 20 लाख रुपये फंसने पर जहर खाकर जान दे दी, जबकि सूर्या काॅलोनी में श्रमिक 42 वर्षीय राजेंद्र ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगा लिया। सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं जबकि गढ़ी बोहर गांव में एक युवक सुमित का घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला है। उसकी पत्नी के आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


दोस्तों ने पैसे उधार लेकर नहीं लौटाए, तीन नामजद
सिटी थाने के एएसआई सोहन लाल ने बताया कि भिवानी चुंगी स्थित शिव नगर निवासी सरोज ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति प्रवीण ने सैनिक काॅलोनी में सिटीजन सर्विस सेंटर खोल रखा है। उसने अपने दोस्त श्रीनगर काॅलोनी निवासी विनीश, भाली निवासी मोहित व झज्जर जिले के गांव पहाड़ीपुर निवासी नरेंद्र को करीब 20 लाख रुपये उधार दे रखे थे। किसी ने बहन की शादी तो किसी ने गाड़ी के लिए पैसे लिए। अब आरोपी पैसे नहीं लौट रहे थे। इससे परेशान होकर उसके पति ने शनिवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। रात करीब ढाई बजे वे मृत मिले। सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एएसआई सोहनलाल ने बताया कि जांच में मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आरोपियों के नाम लिखे हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ..........
विज्ञापन

सूर्या नगर के युवक ने लगाया फंदा, भाई बोला, पत्नी, साला व साली करते थे तंग
इंदिरा काॅलोनी पुलिस चौकी में तैनात एसआई बुधसिंह ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि सूर्या काॅलोनी में 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी। वह घर पर अकेला था। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इसके बाद मृतक के भाई रमेश ने शिकायत दी कि उसके भाई को उसकी पत्नी संगीता सहित दो साले व दो साली तंग रखते थे। झगड़े के चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। इसी के चलते उसके भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। मृतक की पत्नी के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी बोहर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो साल पहले पत्नी चली गई थी छोड़कर
आईएमटी थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली कि गढ़ी बोहर गांव में 32 वर्षीय सुमित का शव घर के चौबारे में फंदे से लटका हुआ है। मृतक की पत्नी दो साल पहले घर से चली गई थी जबकि बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। युवक ने फंदा क्यों लगाया। यह अभी पता नहीं लग सका है। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। पत्नी व अन्य परिजनों के आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टर्माटम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed