{"_id":"69cc29fafe78b6f14a02aa99","slug":"three-separate-incidents-of-theft-occurred-in-the-district-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-150854-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में तीन अलग-अलग हुईं चोरी की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में तीन अलग-अलग हुईं चोरी की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें चोर लाखों रुपये का समान चुरा कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही घटनाओं में अलग-अलग चोरी के मामले दर्ज कर लिए हैं।
पहले मामले में डीसी कॉलोनी स्थित बिजली निगम के शिकायत केंद्र के स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने 25 मार्च रात करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बिजली निगम एसडीओ कवलजीत सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि चोरों ने 95 और 50 एमएम व अन्य सामान चोरी कर लिया
दूसरी घटना में गांव कान्हा खेड़ा में किसान विराट के खेत से एक मोबाइल फोन और पीतल का हुक्का चुराकर ले गए। विराट ने एफआईआर में बताया कि 29 मार्च रात खेतों में बने कमरे से मोबाइल फोन और हुक्का चोरी कर लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
तीसरी घटना जुलाना थाना क्षेत्र के गांव झमोला की है। जगदीश ने एफआईआर में बताया कि 24 मार्च की रात खेतों से चोरों ने तीन हॉर्स पावर की सोलर मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।