फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three roads and a park will be constructed at a cost of four crores

Rohtak News: चार करोड़ की लागत से तीन सड़कों और एक पार्क का होगा निर्माण

Mon, 11 Nov 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three roads and a park will be constructed at a cost of four crores
फोटो नंबर-15नारनौल में नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक ओमप्रकाश यादव।
नारनौल।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों का श्री गणेश किया था। वहीं सोमवार को भी नारियल फोड़कर भी चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक ओमप्रकाश यादव के साथ नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नप एक्सईएन सुंदर सिंह श्योराण, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, आरके जांगड़ा, भाजपा महिला मोर्चा मंत्री मंजू सोनी, अनिल शर्मा, वार्ड पार्षद रजनी, जितेंद्र जोगी, उमेद बड़कोदा, रामजीलाल मित्तल, बंटी ठेकेदार, पवन डीसी तथा अरविंद चेयरमैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शहर के विकास में अब किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में शहर की हर सड़क सहित विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएगें। किलारोड से महावीर मार्ग तक मुख्य बाजार है इसलिए उन्होंने ठेकेदार को इसे टुकड़ों में बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसे थोड़ा-थोड़ा बनाने से दुकानदारों व लोगों को कम दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दशकों बाद बन रही है शहर के मुख्य बाजार की सड़क
शहर के महावीर मार्ग से किला रोड तक बनाई जाने वाली सड़क का निर्माण दशकों बाद हो रहा है। इस सड़क को एक करोड़ 81 लाख रुपये की लागत बनाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण को लेकर करीब एक साल पहले पुल बाजार पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ दुकानदारों ने भी धरना दिया था। महावीर चौक से किलारोड तक शहर का मुख्य बाजार है और इस बाजार में महावीर मार्ग, पुल बाजार, मानक चौक तथा आजाद चौक आदि बाजार आते हैं, जिनमें अनेक जगह सड़क टूटी पड़ी है। दशकों से बाजार की सड़कों का निर्माण नहीं होने के कारण दुकानदारों व बाजार में आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बाजार की सड़क बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

एक करोड़ की लागत से होगा अग्रसेन चौक से महिला थाने की सड़क का कार्य
शहर के अग्रसेन चौक से महिला थाने की जिस सड़क के कार्य का शुभारंभ किया वह करीब तीन सालों से अधूरा पड़ा था। अब इस मार्ग को 100.75 की लागत से पूरा किया जाएगा। यह सड़क मार्ग महाबीर चौक से रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल तथा कॉलेज की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। इस सड़क के अधूरे पड़े निर्माण से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।

यदुवंशी स्कूल से पटीकरा तक 40 लाख में बनेगी सड़क
विधायक ने रेवाड़ी रोड पर यदुवंशी स्कूल से गांव पटीकरा तक 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क, वहीं वार्ड नंबर 13 में सती माता मंदिर के पास 60.93 लाख की लागत से पार्क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। रेवाड़ी रोड से गांव पटीकरा की ओर जाने वाली सड़क व पार्क के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed