फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three people died in two accident in Rohtak

Rohtak: कलानौर में एएसआई की सड़क हादसे में मौत, रोहतक में ओवरस्पीड कार ने चार को कुचला, दो ने तोड़ा दम

Sun, 04 Dec 2022 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 12:49 PM IST
सार

ओल्ट आईटीआई के पास पुल के ऊपर एक कार ने दो स्कूटी सवार व आईसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों को टक्कर मार दी है। टक्कर में बिहार के दरभंगा निवासी सिबू (50) व रोहित (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जो श्रीनगर कालोनी में किराये पर रहते थे।

विज्ञापन
Three people died in two accident in Rohtak
रोहतक में दो हादसों में तीन लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के कलानौर में शनिवार रात हांसी से ड्यूटी कर लौट रहे थानेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं रोहतक में ओल्ड आईटीआई पुल पर ओवरस्पीड कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले दोनों बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी गौरव ने दी शिकायत में बताया कि वह महर्षि दयानंद विवि में क्लर्क है। उसके पिता राजबीर सिंह हांसी में एएसआई के तौर पर तैनात थे। शनिवार को उसके पिता ड्यूटी के बाद कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। बसाना गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता की मौत हो गई। कलानौर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि ओल्ट आईटीआई के पास पुल के ऊपर एक कार ने दो स्कूटी सवार व आईसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले दो लोगों को टक्कर मार दी है। टक्कर में बिहार के दरभंगा निवासी सिबू (50) व रोहित (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जो श्रीनगर कालोनी में किराये पर रहते थे। सिबू आइसक्रीम की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जबकि रोहित उसके साथ काम सीखने गया था। घायल स्कूटी सवार कुंदन व एक अन्य को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार को कब्जे में ले लिया है, जो रोहतक नंबर की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed