फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three people died in accidents

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, एक घायल

Fri, 13 Dec 2013 09:48 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
रेवाड़ी/ब्यूरो। Updated Fri, 13 Dec 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
three people died in accidents
हरियाणा के रेवाड़ी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक 25 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वीरवार देर शाम रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड पर स्वर्ग आश्रम के पास ट्राला और बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मुक्तिवाड़ा निवासी अजय(25) की मौत हो गई। मनीष घायल हो गया। पुलिस ने जुगनू के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

वीरवार को रेवाड़ी नारनौन रोड पर पालड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शोभा की ढाणी निवासी 50 वर्षीय राजसिंह की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक अन्य घटना में रेवाड़ी-रोहतक रोड पर बोलेरो की चपेट में आकर ग्रगायचा जाट निवासी भूप सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया था।

घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed