फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three new dengue patients were found, figure reached 33

Rohtak News: डेंगू के तीन नए रोगी मिले, 33 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 08 Aug 2023 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients were found, figure reached 33
रोहतक।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को डेंगू के तीन और नए केस मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू रोगियों का आंकड़ा 33 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित इलाकों में फोगिंग कराने के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में सोमवार को जनता कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी व कलानौर में एक-एक डेंगू केस की पुष्टि हुई। शहरी इलाके में अब तक 13 केस मिल चुके हैं। जबकि पहली बार ग्रामीण इलाके में 20 केस मिले हैं। अब मिले केसों में से 25 पुरुष व आठ महिलाएं हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि विभाग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए फोगिंग व लार्वा विरोधी गतिविधि शुरू करा दी है। इसके तहत लोगों जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लार्वा नहीं पनपने देने की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए आसपास पानी जमा न होने देने, सफाई रखने, मच्छरदानी प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed