फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three new cubs arrived in Tiliyar's mini zoo

Rohtak News: तिलियार के लघु चिड़िया घर में आए तीन नए शावक

Wed, 05 Jun 2024 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three new cubs arrived in Tiliyar's mini zoo
04सीटीके36...लघु चिड़ियाघर में आए नन्हें शावक। संवाद
तिलियार स्थित लघु चिड़िया घर में 3 मेहमान शावकों के आने से शेरों का कुनबा बढ़ गया है। पिपली लघु चिड़ियाघर से आए यह नन्हें डेढ़ वर्षीय शावकों को फिलहाल 7 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। क्वारंटाइन में उनकी सेहत पर निगरानी रखी जाएगी। अनुकूल हो जाने पर एनक्लोजर में भेज दिया जाएगा, इसके बाद पर्यटक इन्हें देख सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को लघु चिड़ियाघर में पिपली (कुरुक्षेत्र) से आए शावक नए स्टील के पिंजरे में लाए गए हैं। इन पिंजरों को तोड़ पाना लगभग असंभव है। तीनों शावकों को अलग-अलग स्टील के पिंजरे में रखा गया है। तीनों शावक तंदुरुस्त हैं। हफ्ते में 3 दिन मटन और 3 दिन चिकन आहार में इन्हें दिया जाएगा। हफ्ते में एक दिन मंगलवार को सेहत की बेहतरी के लिए कोई आहार नहीं दिया जाता है। वहीं लघु चिड़ियाघर में इन शावकों से पहले धीरा, वीरू व सुधा पहले से मौजूद हैं। इन शावकों के आ जाने से यहां की रौनक और बढ़ गई है।
विज्ञापन


वर्जन
पिपली लघु चिड़ियाघर से शेर के 3 शावक मंगलवार को लेकर आए हैं। इन शावकों के लाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ाना है। शावकों का वजन करीब 90 किलो है। इन्हें मटन और चिकन के रूप में 5-5 किलो आहार अब तक दिया जाता रहा है। यहां भी इन्हें यही आहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दवेंद्र हुड्डा, इंस्पेक्टर, लघु चिड़ियाघर, तिलियार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed