फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three including shopkeeper died in road accidents in Rohtak

Rohtak: जींद और हिसार रोड पर हुए सड़क हादसों में दुकानदार सहित तीन की मौत

Sun, 11 Dec 2022 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 08:34 PM IST
सार

लाखनमाजरा में क्रूजर की टक्कर में दो की जान चली गई। डोभ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार में दिल्ली के युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह फतेहाबाद जा रहे कार सवारों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Three including shopkeeper died in road accidents in Rohtak
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में जींद रोड पर शनिवार की रात और हिसार रोड पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। लाखनमाजरा के पास जहां क्रूजर जीप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी तो वहीं डोभ के पास हिसार रोड पर दिल्ली से फतेहाबाद शादी समारोह में जा रहे लोगों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर में दिल्ली के सौंदर्य प्रसाधन दुकानदार की मौत हो गई। इस संबंध में लाखनमाजरा और बहुअकबरपुर थाना पुलिस जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला एक: 10 मिनट इंतजार न करते तो बच जाती दो पड़ोसियों की जान 
पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी राजेंद्र राठी ने बताया कि उसका जींद रोड पर खेत है। वह गांव के अनिल (36) को बिजली की मोटर का स्टार्ट ठीक करवाने के लिए लेकर गया था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में अनिल के पास पड़ोसी राजेश (44) का फोन आया। उसने कहा कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है, जो होटल पर खड़ी है। उसे भी बाइक पर साथ ले ले। उसे साथ लेने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर गांव के लिए चल दिए। रास्ते में रोहतक की तरफ से आ रही क्रूजर जीप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की टक्कर से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप सेे घायल हो गया। वह सबसे पीछे बैठा था, जिसकी वजह से कच्चे रास्ते पर जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को लाखनमाजरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उसने वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजेंद्र ने बताया कि उसने अनिल से कहा था कि घर चलो, लेकिन उसने कहा कि राजेश उसका पड़ोसी है। साथ ले चलते हैं। अगर 10 मिनट पहले चल पड़ते तो दोनों की जान नहीं जाती।  

मां की हो चुकी है मौत, पिता का इकलौता बेटा था अनिल
ग्रामीणों ने बताया कि अनिल अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मां की मौत हो चुकी है। अब निजी तौर पर बिजली उपकरण ठीक करने का कार्य करके परिवार पाल रहा था। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का व एक लड़की है। राजेश भी उसका पड़ोसी था, जो शादीशुदा था। हादसे से लाखनमाजरा गांव में गम का माहौल है। 

मामला दो: गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दुकानदार की मौत
दिल्ली के कस्तूरबा नगर निवासी गुरप्रीत उर्फ शैली ने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे परिवार के लोगों को लेकर फतेहाबाद शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह कार चला रहा था, जबकि दोस्त विकास आगे बैठा था। पिछले की सीट पर उसके चाचा गुरजिंद्र, नवजोत सिंह उर्फ गौरव व गौरव निवासी विश्वास नगर बैठे थे। जब वे हिसार बाईपास पर डोभ गांव के नजदीक भाली शुगर मिल के ठीक पहुंचे से गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कंडक्टर साइड से कार की टक्कर हो गई। आगे बैठे विकास व पीछे बैठे उसके दूसरे चाचा नवजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। नवजीत को रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नवजीत कस्तूरबा नगर में ही सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed