फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three girls of one villege kidnapped, two comes in rohtak

एक ही गांव से तीन लड़कियों का अपहरण, दो को दिल्ली से लाया गया रोहतक

Thu, 21 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
three girls of one villege kidnapped, two comes in rohtak
असम से अपहरण कर लाई जाने वाली लड़कियां एक ही गांव की हैं। उन्हें पहले दिल्ली लाया जाता है और इसके बाद अलग-अलग जिलों में बेच दिया जाता है। ये नेटवर्क दिल्ली और हरियाणा सहित पूरे देश में फैला हुआ है।
विज्ञापन


ये खुलासा किया है दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस के पास पहुंची असम पुलिस के एसआई की बहन ने।असम से एसआई की बहन का ही नहीं बल्कि उसी गांव से दो अन्य लड़कियों का भी अपहरण किया गया था। इसके बाद तीनों को दिल्ली लाकर दो को रोहतक में बेच दिया गया। जबकि तीसरी लड़क ी के बारे में पीड़िता को नहीं पता है।
विज्ञापन


अपहरण की गई लड़कियों में से पीड़िता को एक लड़की महिला आश्रम में ही मिल गई, जो मुकलमुआं जिला नालवरी की है। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले हुआ था अपहरण

पीड़िता सहित दो अन्य लड़कियों का दिसंबर में उसके गांव से अपहरण किया गया था। पीड़िता ने बताया कि मुंह पर कपड़ा रखकर बेहोश किया और उन्हें दिल्ली लाया गया। पुलिस की मानें तो यहां आरोपियों ने संबंधित जिलों से एजेंट बुलाए। फिर एजेंट से रुपये लेकर लड़कियों को सौंप दिया।

एक आरोपी सहित पकड़ी गई थी महिला

10 जनवरी को शीतलनगर से पुलिस ने असम से लाई गई लड़की से फिस्मफरोशी करवाने के मामले में एक महिला सहित युवक को पकड़ा था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपी युवक ने असम की एक लड़की से जबरन शादी क र दुष्कर्म किया था। आरोपी महिला ने पीड़िता को काफी दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था।  

जबरन करवाई जाती है शादी

लड़की का आरोप है कि उसे 29 दिसंबर को दिल्ली से रोहतक लाया गया। यहां आरोपियों ने जबरन एक युवक से उसकी शादी करवाने का प्रयास किया। मगर लड़की के विरोध के सामने आरोपियों की एक नहीं चली। दो दिन पहले युवती के हाथ आरोपियों को मोबाइल लग गया और उसने पुलिस और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। फिर वह मौका मिलने पर घर से भाग निकली। हालांकि लड़की को इस बारे में कु छ नहीं पता है कि उसे रोहतक में किस कॉलोनी में रखा गया था। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को सूचना दे दी है।

 
ये था मामला

मंगलवार दोपहर 12 बजे इंदिरा कॉलोनी में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थी। युवती अपनी बोली में आसपास के लोगों को कुछ बताने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं समझ सका। आसपास के लोगों ने युवती को इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी में भेज दिया। पूछताछ के बाद चौकी पुलिस ने युवती को महिला थाने में भेज दिया। महिला पुलिस के सामने युवती ने टूटी- फूटी हिंदी बोलते हुए बताया कि उसका असम से चार महिला सहित एक युवक ने अपहरण कर लिया था। युवती का भाई गुवाहटी पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed