{"_id":"61fea4bcb8ae747cda14efed","slug":"three-died-in-a-horrific-road-accident-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में भीषण हादसा: भिवानी से लौट रही कार गन्ने की ट्राली से टकराई, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में भीषण हादसा: भिवानी से लौट रही कार गन्ने की ट्राली से टकराई, तीन की मौत, एक घायल
Sat, 05 Feb 2022 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:54 PM IST
सार
कलानौर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सुशीला ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। तीनों मृतक व एक घायल रोहतक के रहने वाले हैं। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर कार के पुर्जे बिखर गए।
विज्ञापन
रोहतक में भीषण सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में शनिवार को लाहली गांव के नजदीक भिवानी से लौट रही कार गन्ने से भरी ट्राली से टकरा गई। टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। कलानौर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सुशीला ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के चुन्नीपुरा निवासी विवेक (35) का एसी का कारोबार है। उसने भिवानी के एक मेडिकल कॉलेज में एसी लगाने का ठेका ले रखा था। शनिवार दोपहर बाद कार से वह अपने साथी कृपाल नगर निवासी मोनू (38) , ओल्ड आईटीआई के नजदीक सरकारी क्वार्टर निवासी पंकज व बोहर निवासी योगेश के साथ लौट रहा था।
विज्ञापन
विवेक कार चला रहा था, जबकि मोनू उसके साथ बैठा था। जबकि पंकज व योगेश पीछे बैठे थे। लाहली गांव के नजदीक एक निजी होटल के सामने कार एक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायल योगेश को पीजीआई में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर कलानौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। काफी देर तक पुलिस क्षतिग्रस्त कार में मृतकों की पहचान के लिए कागजात ढूंढती रही। आखिर में पता चला कि एक मृतक विवेक चुन्नीपुरा का रहने वाला है। तीनों शवों को पीजीआई के डेड हाउस में लाया गया, जहां दो अन्य शवों की परिजनों ने आकर पहचान की।