फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three dead, including 26-year-old man, 154 new Corona patients found

26 साल के युवक सहित तीन की मौत, कोरोना के 154 नए मरीज मिले

Thu, 15 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three dead, including 26-year-old man, 154 new Corona patients found
जिले में कोरोना संक्रमण ने इस साल में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार 154 नए मरीजों के साथ 26 साल के युवक सहित तीन की उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतकों में घरौंठी का युवक, मांडौठी का 58 वर्षीय मजदूर व मदीना का 54 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में तीन मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 172 हो गया है। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज 722 हो गए हैं। इसमें से 26 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 696 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिले में कोरोना के 13540 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 12646 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण 4.15 प्रतिशत के हिसाब से फैल रहा है और रिकवरी रेट 93.39 प्रतिशत पर आ गया है। जांच लैबों पर सैंपलों की संख्या अधिक हो गई है। इसके चलते मंगलवार को 1786 सैंपल भेजे गए, इसमें से 982 की जांच रिपोर्ट अभी वेटिंग में है।
विज्ञापन

सात माह के बच्चे सहित डॉक्टर-नर्स व अन्य संक्रमित
जिले में सात माह के बच्चे के अलावा दो साल का बच्चा व महिला रोग विभाग की डॉक्टर सहित 9 डॉक्टर, चार नर्स, दो इंजीनियर, 21 गृहिणी संक्रमण का शिकार मिले हैं। इसके अलावा छह शिक्षक, 36 विद्यार्थी भी कोरोना ग्रस्त हुए हैं। वहीं 10 बुजुर्ग, दो चालक, बिजनेसमैन, किसान, वकील, आरटीओ कार्यालय का स्टाफ, ठेकेदार, चाय विक्रेता, सहायक प्रोफेसर, एमडीएन स्कूल, सीआर कॉलेज, डिस्ट्रिक वेलफेयर पंचकूला, सीबीआई, एमडीयू कैंपस, आर्मी का जवान, वेटरनरी अस्पताल समरगोपालपुर में भी संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले अधिक संक्रमित
सेक्टर एरिया, ओमेक्स सिटी, सनसिटी, पीजीआईएमएस, प्रेम नगर, मॉडल टाउन, भरत कॉलोनी, वसंत विहार, खरक जाटान, लाखनमाजरा, किलोई, सूर्या नगर, पीजीआईएमएस का गर्ल्स हॉस्टल, एमडीयू कैंपस, बड़ा बाजार, शिवाजी कॉलोनी, कृपाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, पटेल नगर, मदीना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed