फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three dead bodies found in one day, suspicion of murder of bus driver and elderly man from Panipat

Rohtak News: एक दिन में मिले तीन शव, बस चालक व पानीपत के बुजुर्ग की हत्या की आशंका

Fri, 08 Dec 2023 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three dead bodies found in one day, suspicion of murder of bus driver and elderly man from Panipat
रोहतक। जिले में वीरवार को तीन जगह शव मिलने से दिनभर पुलिस भागदौड़ करती दिखी। लाढ़ोत रोड आउटर बाईपास पर जहां तीन दिन से लापता निजी स्कूल के बस चालक का शव मिला। हिसार रोड पर पानीपत के गांव बांध के बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में बरामद हुआ। दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। तीसरा शव बलियाना गांव में जोहड़ पर मिला, बुजुर्ग शादी समारोह में आया था।
विज्ञापन

...
केस-1 : चमारिया रोड स्थित स्कूल में ड्राइवर था अशोक, मोबाइल पहले दिन से बंद
पुलिस के मुताबिक रैनकपुरा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका 38 वर्षीय बेटा अशोक कच्चा चमारिया रोड स्थित निजी स्कूल की बस चलाता था। चार दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसी बीच अभिषेक नाम के युवक का फोन आया, बोला आउटर बाईपास पर एक बाइक पड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन अशोक का सुराग नहीं लग सका। सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर वीरवार को दोबारा आउटर बाईपास पर अशोक को तलाश किया। थोड़ी दूरी पर अशोक का शव मिला। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में तलाशी ली तो जेब से 40 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, टूटा हेलमेट मिला। अब सवाल उठता है कि अगर अशोक सड़क हादसे का शिकार हुआ तो उसका शव बाइक से दूर कैसे मिला। अगर लूटपाट के इरादे से किसी ने हत्या की है तो उसकी जेब में नकदी, मोबाइल फोन मिला, लेकिन बंद था। थाना प्रभारी बिजेंद्र का कहना है कि अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा कि बस चालक की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

............
केस-2 : पानीपत के बुजुर्ग का शव मुरादपुर टेकना मोड़ पर मिला
उधर, बहुअकबरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हिसार रोड पर भाली गांव से आगे मुरादपुर टेकना मोड़ के पास एक 55 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शरीर पर चोट के निशान थे। किसी वाहन ने टक्कर मारी है या किसी ने हत्या करके फेंका है। यह पता नहीं लग पा रहा है। मृतक की शिनाख्त पानीपत जिले के गांव बांध निवासी जयपाल के तौर पर हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अक्सर जयपाल रिश्तेदारी में जाता रहता था। अब उसकी मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा। थाना प्रभारी महेश का कहना है कि बुजुर्ग की मौत हत्या है या हादसा, यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
केस नंबर तीन : बेटी के घर से गांव शादी में बलियाना आया था महेंद्र सिंह
आईएमटी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बलियाना गांव में जोहड़ के पास 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की शिनाख्त बलियाना निवासी महेंद्र सिंह के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि महेंद्र सिंह सीसरखास गांव में बेटी के पास रहता था। गांव में परिवार के अंदर शादी के चलते आया हुआ था। तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत को सामान्य मौत मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed