फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three corona-infected patients died in a single day in PGIMS

पीजीआईएमएस में एक ही दिन में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

Sat, 13 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three corona-infected patients died in a single day in PGIMS
पीजीआईएमएस में शनिवार को पहली बार एक ही दिन में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा जिले में महिला डॉक्टर सहित 17 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 287 पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस 251 हो गए हैं। शनिवार को रोहतक की एक महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की मौत का आंकड़ा पांच हो गया है। हालांकि रोहतक की एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने गुरुग्राम में दम तोड़ा है, महिला का दो जगह का पता होने के चलते यह मौत किस अकाउंट में जाएगी, बाद में तय होगा। कोरोना का उपचार करने के दौरान शनिवार को जनसेवा संस्थान की 80 साल की एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला छह जून को कोविड अस्पताल में दाखिल हुई थी। इसके अलावा 12 जून को चरखी दादरी के 41 साल के व्यक्ति ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं 19 मई से उपचाराधीन बहादुरगढ़ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की एक साथ मौत से संस्थान में हड़कंप मच गया। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि 17 नये कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें दुर्गा कॉलोनी के तीन नये पुराने केस के कांटेक्ट के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बहु अकबरपुर, दिल्ली पुलिस का जवान, पीजीआईएमएस के कंट्रोल रूम में तैनात झंग कॉलोनी का व्यक्ति, गांव गिदराण में दिल्ली पुलिस का जवान, दो सांपला व बोहर गांव में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

दोनों भाइयों के बाद पिता व तीन बच्चे भी पॉजिटिव, तीन की रिपोर्ट आज
महम। कस्बे के दो सगे भाइयों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के छह सदस्यों की सामान्य अस्पताल में कोरोना जांच करवाई गई। इसमें से चार सदस्य और पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव पाए जाने वालों में इनके पिता, बेटी व बेटा भी शामिल हैं। कोरोना इंचार्ज एसआई रमेश हुड्डा ने बताया कि दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। शनिवार को पाए गए चार पॉजिटिव केसों को पीजीआई ले जाया गया है। वहीं खेड़ी महम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार लाम्बा, उनकी पत्नी व नौ स्टाफ सदस्यों के निगेटिव पाए जाने पर खेड़ी गांव में खुशी का माहौल है। इसके अलावा एक मरीज के बच्चे व दो कामगारों की जांच आज करवाई गई है।
विज्ञापन

एन-95 मास्क वाले नहीं होंगे क्वारंटीन
पीजीआईएमएस डॉक्टरों व स्टाफ को क्वारंटीन करने के लिए नया नियम बना रहा है। इसके तहत जिन्होंने एन-95 मास्क पहन रखा है, वह लो रिस्क में काउंट होंगे। उनको क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं है। इसी के तहत स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों को कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद भी क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है। जबकि पहले दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया जाता था। इसके बाद नियम बनाया गया कि जिन्होंने पीपीई किट व मास्क पहन रखा है वह क्वारंटीन से अलग किए गए। अब एन-95 मास्क पहने वाले को क्वारंटीन होने से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed