फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three bike riders died due to truck collision on Jind Road

जींद रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders died due to truck collision on Jind Road
सोनू। फाइल फोटो
रोहतक। जींद-रोहतक रोड पर हर्बल पार्क के सामने सोमवार सुबह तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें एक कार चालक ने पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो युवक संदीप व सोनू चिड़ी व अजय लाखनमाजरा गांव का रहने वाला है। तीनों की उम्र 22 साल है, जो रोहतक में बाइक मिस्त्री का कार्य करते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चिड़ी गांव निवासी जीतराम ने बताया कि उसका लड़का संदीप अपने गांव के ही युवक सोनू व लाखनमाजरा निवासी अजय के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक जा रहा था। बाइक सोनू चला रहा था। टिटौली पुलिस चौकी से एक किलोमीटर आगे रोहतक की तरफ हर्बल पार्क के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में संदीप, सोनू व अजय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक साइड में गिर गई। सूचना पाकर टिटौली चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर आए और एक कार चालक की मदद से उन्हें पीजीआई में पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनू चला रहा था बाइक, संदीप की है दुकान
परिजनों ने बताया कि संदीप व सोनू का मकान चिड़ी गांव में आसपास है। संदीप की जींद चौक पर बाइक मरम्मत की दुकान है, वहीं सोनू दूसरी दुकान पर काम करता था। इसके अलावा अजय अपने दोस्त संदीप की दुकान पर काम सीखता था। तीनों की उम्र 21 से 22 साल के बीच में है। संदीप तीनों भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि सोनू का एक भाई व एक बहन है। अजय के भी तीन भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
रोहतक जींद मार्ग को फोरलेन करने का कार्य चल रहा है। जहां हादसा हुआ, वहां निर्माण कार्य के चलते रास्ता वनवे है। ट्रक रोहतक की तरफ से जींद जा रहा था। सामने से बाइक आ गई, जिस पर सवार तीन युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- एसआई परमजीत सिंह, प्रभारी टिटौली चौकी पुलिस
बाक्स-
2012 से शुरू हुआ था एनएच 71 को फोरलेन करने का काम, अब तक अधूरा
रोहतक से जींद की पंजाब से लगती सीमा तक जाने वाले एनएच 71 को फोरलेन बनाने का 2012 में काम शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट का उद्घाटन तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। काम की गति धीमी रहने के कारण एचएचएआई ने निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगा दिया। कंपनी हाईकोर्ट में चली गई। बाद में एनएचएआई को नए सिरे से टेंडर जारी करना पड़ा। 2019 में नए सिरे से काम शुरू हुआ, जो 2022 में भी चल रहा है।

अजय। -फाइल फोटो

अजय। -फाइल फोटो

संदीप। फाइल फोटो

संदीप। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed