फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three arrested including 535 vials of banned drug and charas

प्रतिबंधित दवा की 535 शीशी और चरस सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including 535 vials of banned drug and charas
रोहतक। पुलिस ने नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। खोखराकोट में जहां दो युवकों को प्रतिबंधित दवा की 535 शीशी सहित काबू किया, वहीं लाखनमाजरा में एक युवक को 18 ग्राम चरस सहित दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई ओमप्रकाश को सूचना मिली कि डेयरी मोहल्ला निवासी दीपक प्रतिबंधित नशे की दवाइयों का कारोबार करता है। थोड़ी देर में वह प्रतिबंधित दवा लेकर खोखराकोट के रामजोहड़ी के पास आएगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर रामजोहड़ी के पास नाका लगाया। थोड़ी देर बाद भोम के अखाड़े की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो सिर पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए था। शक के आधार पर उसे काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान डेयरी मोहल्ला निवासी दीपक के तौर पर की। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली। कब्जे से खांसी की प्रतिबंधित दवा की 215 शीशी बरामद हुई।
विज्ञापन

वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि कच्चा चमारिया रोड की तरफ से एक युवक स्कूटी पर खोखराकोट की तरफ आ रहा है। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान भूषण निवासी लाजपत नगर दिल्ली कैंप सोनीपत के तौर पर हुई। प्लास्टिक के कट्टे के अंदर से प्रतिबंधित दवाई की 320 शीशी ओमेरेक्स बरामद हुई है। जबकि लाखनमाजरा पुलिस ने गोहाना रोड पर अड्डे पर बंसी गांव के युवक बलवान सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास 18 ग्राम चरस (सुल्फा) मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed