{"_id":"66de2f46ad1d2f793e08eff9","slug":"three-arrested-for-taking-cash-and-medicines-from-shop-rohtak-news-c-17-roh1026-500217-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुकान से नकदी और दवाइयां ले जाने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुकान से नकदी और दवाइयां ले जाने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
08jjrp01- झज्जर। पुलिस द्वारा पकडे़ गए धोखाधड़ी के आरोपी। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
झाड़ली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संयम ने बताया कि मनोज निवासी खानपुर खुर्द जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने मनोज मेडिकल स्टोर के नाम से बहू बस स्टैंड पर दुकान खोली है। 12 अगस्त को खाना खाने के लिए घर गया था। दुकान पर प्रदीप व अंकित बैठे थे। इस समय एक नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी आई। 5 लोग उतरकर दुकान में घुस गए। इनमें से एक महिला पुलिस की वर्दी में थी।
उन्होंने दुकान में चेकिंग करने के नाम पर सभी ग्राहकों को बाहर निकाल दिया। सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। दुकान से नमूने के नाम पर तीन कार्टन में महंगी महंगी दवाइयां भर के ले गए। गले पर बैठे प्रदीप को डरा धमकाकर 15 हजार रुपये भी साथ ले गए। पीड़ित 20 अगस्त को किसी काम से ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर झज्जर के ऑफिस में गया। पता चला कि ऐसी कोई टीम ड्रग डिपार्टमेंट की तरफ से नहीं गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में मामले में पुलिस ने भिवानी जेल में बंद अंकित निवासी भिवानी, साहिल निवासी फरमाणा जिला रोहतक और नवीन निवासी मोखरा जिला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट लगाकर अदालत में पेश किया। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।