{"_id":"676dbe52698996a8410800b8","slug":"three-arrested-for-stealing-nuts-bolts-and-wires-rohtak-news-c-17-roh1020-569923-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नट-बोल्ट और तार चोरी करने वाले तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नट-बोल्ट और तार चोरी करने वाले तीन काबू
Fri, 27 Dec 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कंपनियों से नट-बोल्ट चोरी करने के तीन आरोपियों को करीब डेढ़ लाख रुपये के माल और पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहतक के राजीव विहार निवासी बजरंगी, करनाल के खोरा खेड़ी निवासी संजय और कैथल के कलायत निवासी शमशेर के रूप में हुई है। आरोपी एक साल से नट, बोल्ट और तार चोरी करने की वारदात को दे रहे थे।
रोहतक की एवीटी स्टाफ की टीम ने बताया कि 25 दिसंबर को आरोपी पिकअप में माल भरकर बेचने की फिराक में थे। कच्चा चमारिया के संदिग्ध प्रतीत होने पर मुख्य सिपाही नवीन ने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस के सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 23 दिसंबर को सोनीपत के आईएमटी खरखौदा से लाखों रुपये के नट-बोल्ट चोरी किए थे। वहीं, थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के एक अस्पताल से तार चोरी किए थे।