{"_id":"66688b28d9c9fdd2af0e0696","slug":"three-arrested-for-snatching-car-from-young-man-rohtak-news-c-17-roh1019-441577-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक से कार छीनने के आरोप में तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक से कार छीनने के आरोप में तीन काबू
Tue, 11 Jun 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर एक के युवक से पांच जून को खेड़ी साध गांव के पास पिस्तौल अड़ाकर कार छीनने के आरोप में सीआईए द्वितीय ने तीन युवकों को काबू किया है। मंगलवार को आरोपी झज्जर जिले के गांव छावनी निवासी सर्वर, छारा निवासी गौरव व सांपला खंड के गांव अटायल निवासी अमित को अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई आजाद ने बताया कि भिवानी हाल में सेक्टर एक निवासी सोमबीर ने आईएमटी थाने में 5 जून को शिकायत दी थी कि वह कार में सवार होकर दिल्ली से रोहतक आ रहा था। खेड़ी साध गांव के नजदीक लघुशंका के चलते कार रोक दी। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात अंजाम दी थी। कार में चालक का मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स व निजी कागजात भी थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों को काबू किया है, बल्कि छीनी गई कार भी बरामद कर ली है।