{"_id":"658f27edba2154c7ec006655","slug":"three-accused-of-fraud-of-rs-17-lakh-arrested-four-lakh-rupees-recovered-rohtak-news-c-17-roh1020-326503-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 17 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चार लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 17 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चार लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
रोहतक। लोगों से इंश्योरेंस के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ दिया है। पूर्व सैनिक से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 17 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक धर्मवीर ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2019 में कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी करने की फोन पर जानकारी दी। आरोपियों ने कम समय में ज्यादा रुपये कमाने का झांसा दिया। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने के मामले की पड़ताल में 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल के तो एक गाजियाबाद का रहने वाला है। ठगी के आरोप में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी नदीम, पश्चिमी बंगाल हाल दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी रोहित रॉय व विवेक रॉय को गिरफ्तार किया गया है। इन पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
नौकरी छूटने के बाद शुरू किया खेल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी से नौकरी छूटने के बाद ही तीनों आरोपियों ने ठगी शुरू की। ऑनलाइन पॉलिसी बेचने वाली कंपनी में काम करने वाले इन तीनों आरोपियों के पास लोगों का डाटा पहले से मौजूद था। इसे इन्होंने इस्तेमाल करके हुए लोगों को ठगा।
विज्ञापन
ठगी के मामले की शिकायत मिली थी। इस मामले की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंचे। इनकी पहचान के बाद तथ्य जुटाए और इन्हें गिरफ्तार किया। इन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान इन्होंने चार लाख रुपये बरामद कराए हैं।
- निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रभारी, साइबर अपराधा थाना।