फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three accused in the murder of a father and son were arrested after a police encounter.

Rohtak News: पुलिस मुठभेड़ के बाद पिता-पुत्र की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused in the murder of a father and son were arrested after a police encounter.
रोहतक ​स्थित आईएमटी में मुठभेड़ के बाद पीजीआई में उपचाराधीन मुख्य आरोपी संजय। स्रोत : पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। बलियाना गांव के डबल मर्डर केस के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार तड़के 4:30 बजे मुठभेड़ के बाद आईएमटी से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी बलियाना निवासी संजय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। कसरैंटी निवासी विरेंद्र व रोहित भागते समय स्कूटी से गिरने पर घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बतायाा कि 7 नवंबर को बलियाना गांव निवासी धर्मबीर (57) व उसके बेटे दीपक दीपक (22) की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो आरोपियों बलियाना निवासी हिमांशु व सन्नी को पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद सोनीपत के खरखौदा में मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी संजय साथी विरेंद्र व रोहित के साथ भागा हुआ था। सीआईए प्रथम को सूचना मिली कि संजय दोनों साथियों के साथ बलियाना गांव में किसी व्यक्ति की हत्या की फिराक में घूम रहा है। सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आईएमटी में आरोपियों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि संजय ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर एक-एक कर चार फायर कर दिए। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से संजय घायल हो गया। यह देखकर रोहित व विरेंद्र स्कूटी पर भागने लगे। जल्दबाजी में स्कूटी का संतुलन बिगड़ने पर दोनों गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने घायल संजय, विरेंद्र उर्फ टिंकू व रोहित उर्फ काला को दबोच लिया और पीजीआई में भर्ती कराया है। तीनों आरोपियों पर जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्तौल, तीन कारतूस और स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस मुठभेड़ में सीआईए प्रथम के इंस्पेक्टर कुलदीप के अलावा एएसआई विनोद दलाल, एएसआई अमित दलाल, एएसआई अनिल, अजय, रविंद्र, मुख्य सिपाही योगेंद्र, सिपाही प्रदीप व चालक मनोज शामिल रहे। >;>; सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट देख रची पिता-पुत्र की हत्या की साजिश : पेज 03 पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed