{"_id":"662edd06682f13eb09031c64","slug":"three-accused-arrested-in-murder-case-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107073-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना शहर पुलिस टीम ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और दो डंडे बरामद किए है।
थाना शहर बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई आयुष निवासी कबीर बस्ती ने शिकायत दी थी कि उसका भाई करन मेहनत मजदूरी का काम करता है जो 2 साल से अनिल निवासी दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ के पास रह रहा है। अनिल ने डेहा बस्ती में परचून की दुकान कर रखी है। 14 अप्रैल को मुझे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि करन को कुछ व्यक्ति मृत अवस्था में हॉस्पिटल मे लेकर आए और उसे छोड़कर फरार हो गए हैं। मैंने अपने तौर पर जांच की तो पता चला कि मेरे भाई की रितिक व उसके दोस्तों ने मिलकर हत्या की है। शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान संतोष, मोनू व अनिल तीनों आरोपी दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई।