{"_id":"6a59d6b4063c38edab0615df","slug":"threat-to-blow-up-rohtak-municipal-corporation-with-a-bomb-message-received-via-joint-commissioner-s-email-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी: संयुक्त आयुक्त की ईमेल पर आया संदेश, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी: संयुक्त आयुक्त की ईमेल पर आया संदेश, प्रशासन में हड़कंप
Fri, 17 Jul 2026 12:46 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:46 PM IST
सार
रोहतक के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार को जैसे ही इस धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
रोहतक नगर निगम
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर निगम प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। यह धमकी भरा ईमेल नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया है। ईमेल सामने आने के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
ईमेल मिलते ही अलर्ट मोड पर प्रशासन
संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार को जैसे ही इस धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी साइबर सेल और पुलिस
धमकी किसने और किस मकसद से दी है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभाग की साइबर सेल टीम ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) और सोर्स को ट्रैक करने में जुट गई है ताकि धमकी देने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से निगम कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन