{"_id":"646bdceb816086dd87048514","slug":"thousands-of-haryana-teachers-will-participate-in-jinds-warning-rally-rohtak-news-c-17-roh1020-159911-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जींद की चेतावनी रैली में शिरकत करेंगे हरियाणा के हजारों शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जींद की चेतावनी रैली में शिरकत करेंगे हरियाणा के हजारों शिक्षक
विज्ञापन
रोहतक।
अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कर्मचारी भवन में हुई। राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा ने इसकी अध्यक्षता की। यहां सभी जिलों व राज्य कमेटी के सदस्य शामिल रहे। बैठक में महिला खिलाड़ियों के सामाजिक न्याय के संघर्ष का समर्थन करते हुए सरकार की निंदा की गई।
बैठक का संचालन करते हुए संघ के महासचिव प्रभु सिंह ने यमुनानगर में चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन, नारनौल में मिड टर्म सम्मेलन की तैयारियों व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जींद रैली की तैयारियों की रिपोर्ट रखी। प्रदेश के जिलों से इनकी तैयारियों को लेकर जबरदस्त उत्साह दर्शाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में सरकार की नीतियों को लेकर भारी रोष है। जींद में 28 मई को शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ेगा। सभी गेस्ट, कौशल टीचर, कम्प्यूटर टीचर, सीम, लैब अटेंडेंट, भिवानी बोर्ड के कर्मचारी पक्के नहीं करने को लेकर हताश हैं। वर्ष 2011 के बाद नियमित करने की नीति नहीं बनाई गई, बल्कि पहले वाली नीतियां भी होल्ड कर ली गई हैं। पुरानी पेंशन बहाली के लिए हरियाणा के कर्मचारियों की मांग को पाप बताने के भाजपा के बयान व नीति पर नाराजगी जताई गई। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यमुनानगर जिला प्रधान संजय ने कहा कि क्रमिक अनशन को लगातार एक महीना हो गया है। शासन प्रशासन पर दवाब है। अनुशासित तरीके से सफलतापूर्वक आंदोलन जारी है। महेंद्रगढ़ से दिनेश यादव ने 3-4 जून को नारनौल में प्रस्तावित मिड टर्म सम्मेलन की मुकम्मल तैयारियों की संपूर्ण रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन
इस मौके पर सत्यनारायण, सुखदर्शन, चिरंजीलाल, साधू राम, कृष्ण चरखी दादरी, जयबीर सिंह, रामपाल, हवा सिंह, दिनेश, दिनेश यमुनानगर, संजय, विरेंद्र, विजेंद्र मोर, सुरजीत मौजूद रहे।