फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thousands of employees gathered in OPS Sankalp Yatra, huge public support to PBSS

Rohtak News: ओपीएस संकल्प यात्रा में हजारों कर्मचारी जुटे, पीबीएसएस को भारी जनसमर्थन

Fri, 09 Jun 2023 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 09 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Thousands of employees gathered in OPS Sankalp Yatra, huge public support to PBSS
रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति (पीबीएसएस) हरियाणा के तत्वावधान में दो जून को नांगल चौधरी से शुरू की हुई ओपीएस संकल्प साइकिल यात्रा का वीरवार को रोहतक आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम व विवि के हजारों कर्मचारी अलग अलग रंग में यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रधान अनिल स्वामी, प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, प्रदेश महासचिव ऋषि नैन, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण देशवाल के नेतृत्व में साइकिल जत्थे में चल रहे कर्मचारियों का सांपला स्वागत किया गया। महिला कर्मचारियों ने साइकिल यात्रियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

सांपला मुख्य बाजार में ओपीएस मार्च निकाला गया। दोपहर बाद संकल्प यात्रा ने रोहतक प्रस्थान किया, इसमें खरावड़ बाला जी मंदिर फ्लाईओवर पर कर्मचारियों ने स्वागत किया। शहर में मदवि, नेकीराम काॅलेज से होते हुए यात्रा डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन भवन पहुंची। यहां जिला कर्मचारी सम्मेलन में कर्मचारियों ने हुंकार भरी व उद्घोषणा करते हुए कहा कि पेंशन नहीं तो वोट नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता प्रदीप पंघाल ने कहा कि पिछले पांच सालों से प्रदेश का कर्मचारी लगातार धरने प्रदर्शनों के माध्यम से सरकार से मांग कर रहे हैं। लेकिन अब कर्मचारी वर्ग इंतजार नहीं अपितु संघर्ष के माध्यम से सरकार के खिलाफ विरोध का आगाज इस संकल्प यात्रा के माध्यम से कर चुका है। इस दौरान जेई कृष्ण मलिक, जेई नीरज, राजबीर एसडीओ व विजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।




यात्रा का यहां हुआ स्वागत
ओपीएस संकल्प साइकिल यात्रा का सांपला से चलकर विभिन्न विभागों, नगर निगम, विवि के कर्मचारियों की उपस्थिति में विवि एसोसिएशन, सांपला नगरपालिका परिषद, स्टेट पेंशनर्स समाज, नांदल खाप, भुतपूर्व सैनिक संघ, हसला, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सलाह, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, आइटीआई, एचएसवीपी, हजरस, राजकीय काॅलेज शिक्षक संघ, स्वास्थ्य विभाग लैब, नर्सिंग आफिसर्स, रेडियोलॉजी आफिसर्स, पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन, रोडवेज, बिजली विभाग, उद्योग व्यापार मंडल सहित अनेक गांवों के सरपंच, पार्षद व गणमान्य व्यक्तियों ने यात्रा का स्वागत किया।

इन्होंने किया यात्रा का स्वागत
पूर्व सीएम, सांसद व विधायक ने किया साइकिल यात्रा का स्वागत नांगल चौधरी से विजेंद्र धारीवाल की अगुवानी में साइकिल यात्रा पर निकला 100 से अधिक कर्मचारियों का जत्था वीरवार को आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा के आदेश से कांग्रेस भवन पर इस जत्थे का जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राजबहादुर शर्मा ने विजेंद्र धारीवाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पार्षद गुलशन इशपुनियानी एवं कदम सिंह अहलावत ने भी पगड़ी व फूल मालाओं से पुरानी पेंशन स्कीम बहाली यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर रघुवीर सैनी, देवेंद्र भारत, राकेश गर्ग, मोनू शर्मा, पंकज सचदेवा, रोशनी ग्रेवाल, संदीप हुड्डा, विक्की बल्हारा, अनुराग परवाना समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed