फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This time Modi's slogan of crossing 400 has to come true: Sharma

मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को करना है साकार : शर्मा

Mon, 11 Mar 2024 03:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
This time Modi's slogan of crossing 400 has to come true: Sharma
रोहतक। लोकसभा चुनाव में थोड़ा समय बचा है। अब लगातार 60 दिन तक एक घंटा पार्टी को देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा अबकी बार 400 पार, को साकार करने के लिए श्रमदान करना है। यह कहना है भाजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का। वे रविवावर को पुरानी आईटीआई से हुडा कॉम्प्लेक्स भाजपा कार्यालय तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में सिर्फ परिवारवाद हावी रहता था। सभी का मकसद अपने बेटे-बेटियों, भतीजों को आगे बढ़ाने और अपने ही परिवार का भला करने का होता था। देश और प्रदेश की जनता का ख्याल किसी ने किया है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी और उनकी हरियाणा की टीम मनोहर सरकार ने किया है। युवा जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो साधारण व्यक्ति को अग्रणी भूमिका में लाने का काम करती है। पार्टी की नीतियां देश के अंतिम वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने की है। मंच संचालन नमो युवा चौपाल जिला संयोजक साहिल मग्गू ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, जिला महामंत्री कविता इंदौरा, मोहित दांगी, इंद्रमोहन, धर्मेंद्र सैनी, कुणाल सिकरी, ईश नागपाल, संदीप राठी, बंटी वाल्मीकि, शैंकी गिरधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed