फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'This time it has survived, will not survive further, make arrangements for 40 lakhs'

‘अबकी बार तो बच गया, आगे नहीं बचेगा, 40 लाख का इंतजाम कर ले’

Thu, 05 Aug 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
'This time it has survived, will not survive further, make arrangements for 40 lakhs'
‘अबकी बार तो बच गया है। आगे नहीं बचेगा। 40 लाख का इंतजाम कर ले।’ यह धमकी भरा मैसेज आईएमटी विस्फोट केस के गवाह को मोबाइल पर भेजा गया है। मामले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है। हालांकि पुलिस ने धमकी देने वाले खरावड़ गांव निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक के विस्फोट मामले से तो कोई तार तो नहीं जुड़ा है। वह कहीं कोई पुराने विवाद के चलते गवाह को धमकी तो नहीं दे रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खरावड़ गांव निवासी गीतादत्त ने दी शिकायत में बताया कि वह सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करते थे। अब बीमार होने के कारण घर पर रहते हैं। वह 2 अगस्त को शाम करीब सवा छह बजे खरावड़ पुलिस चौकी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने इसे परिजनों को दिखाया। बाद में उन्होंने खरावड़ पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने आईएमटी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रुपये मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। जांच में गांव के युवक प्रमोद को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

यह था मामला
31 जुलाई को खरावड़ गांव के नजदीक आईएमटी फेज 3 में खरावड़ गांव के कई लोग सुबह सैर करने गए थे। इस दौरान यहां एक हैंडपंप पर पॉलिथीन रखा था। इसे हटाने के लिए गांव निवासी 54 वर्षीय राजकुमार ने उठाया तो तेज धमाका हो गया। इसमें राजकुमार का हाथ जख्मी हो गया। वहीं, इस बीच गीता दत्त व तीन अन्य लो बाल बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी विस्फोट में खरावड़ गांव निवासी राजकुमार घायल हो गए थे, जबकि गीतादत्त बच गए थे। वह मामले के गवाह हैं। अब गीतादत्त ने धमकी मिलने व जबरन 40 लाख रुपये मांगने का केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने गांव के ही प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। धमकी व विस्फोट प्रकरण में कोई संबंध है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष व आरोपी पक्ष के बीच पुराना विवाद भी चल रहा है।

-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी आईएमटी
होटल में मिली तलवार, लाढ़ौत रोड का युवक का काबू
पुलिस आईएमटी विस्फोट के बाद जांच का दायरा बढ़ाती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को सर्च अभियान चलाया। सिटी पुलिस ने अभियान के तहत राजीव गांधी स्टेडियम के तहत लाढ़ौत रोड स्थित होटल की जांच की। इसमें होटल में एक तलवार मिली है। पुलिस ने लाढ़ौत रोड निवासी सोनू को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आईएमटी पुलिस ने मस्तनाथ संस्थान के आसपास की कॉलोनियों में जांच पड़ताल की। इस दौरान किराये पर रह रहे प्रवासी लोगों से पूछताछ की। एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या अन्य गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed