फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This is not a democracy, it is a government of dictatorship: Naveen

यह लोकतंत्र नहीं, लठतंत्र की सरकार है : नवीन

Thu, 08 Jun 2023 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
This is not a democracy, it is a government of dictatorship: Naveen
कोर्ट में पेश होकर आते नवीन जयहिदं। संवाद
रोहतक।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में एक्सईएन कार्यालयम में कर्मचारी के बाहर बैठने व लोगों के काम नहीं होने के मामले में बुधवार को अदलत में सुनवाई हुई। अदालत में नवीन जयहिंद ने उपस्थित होकर हाजिरी लगाई। अधिवक्ता गौरव भारती व मदन लाल भारतीय साथ रहे। केस में अगली सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी।
अदालत में पेशी के बाद नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से कहा कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय में गड़बड़ी चल रही थी। लाेगों ने यहां काम नहीं होने को लेकर आपत्ति जताई थी। इसके बाद वहां पहुंचा तो कार्यालय पर ताला मिला। यहां ताले पर अपना गमछा भी बांध दिया था। वहां काम से आए किसानों का काम करने के बजाय पहले की कार्यालय बंद लोगों को परेशान किया जा रहा था। इस मामले में केस कर दिया गया। इसमें सुनवाई की अगली तारीख मिली है।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि बीते एक महीने में पांच बार कोर्ट में पेशी हुई है। हरियाणा में कोई और नेता नही है, जिस पर लोगों की आवाज उठाने पर केस हुआ हो। अब 8 जून को कांवड़ यात्रा लाने पर दर्ज हुए केस में पानीपत अदालत में सुनवाई होनी है। हमें न्याय प्रकिया पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सरकार ने किसानों, बेरोजगारों, जवानों, कर्मचारियों, सरपंचों किसी को नहीं छोड़ा। सब पर लाठीचार्ज कराया है। यह लोकतंत्र नहीं, लठतंत्र की सरकार है। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed