फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This evening the administration's ultimatum ended, the stairs outside the shops as they were

आज शाम प्रशासन का अल्टीमेटम खत्म दुकानों के बाहर थड़े-सीढ़ियां ज्यों के त्यों

Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
This evening the administration's ultimatum ended, the stairs outside the shops as they were
किला रोड बाजार में पीली पट्टी से आगे सड़क तक लगी फड़ी। । अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
किला रोड बाजार में अतिक्रमण को लेकर चल रही जिला प्रशासन व पुलिस की सख्ती दिखावा है या अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। यह शुक्रवार शाम के बाद पता चल जाएगा। 15 अप्रैल को प्रशासन द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म हो रही है। बाजार के बीचोंबीच से दोपहिया वाहन तो हट गए, लेकिन अब भी दुकानों के बाहर दो से तीन फीट तक थड़े व सीढ़ियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के अंदर किला रोड बाजार सबसे व्यवस्था बाजारों में से एक है, जहां 300 के करीब दुकानें हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर रोज बाजार में चार से पांच हजार तक ग्राहक आते हैं, जिनमें 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। पिछले सप्ताह कपड़े के शोरूम में लगी आग को बुझाने में बाजार के अंदर फैले अतिक्रमण को हटाने में फायर ब्रिगेड को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इसके बाद डीसी तक बाजार में पहुंचे और सख्ती से अतिक्रमण हटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बाजार में किसी भी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही एसडीएम ने पत्र जारी कर बाजार के दुकानदारों को 15 अप्रैल की शाम तक खुद ही अतिक्रमण हटाने की समय सीमा दी।
विज्ञापन

सियासत आड़े न आई तो प्रशासन सख्ती के मूड में
किला रोड पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी प्रयास हुए हैं, लेकिन बीच में सियासी दखल के चलते अभियान ठंडे पड़ते रहे हैं। शोरूम में आग लगने की घटना के बाद से प्रशासन सख्ती के मूड में है। बाजार के दोनों तरफ पुलिस तैनात है। बीच में भी गश्त रहती है। अगर सियासत न हुई तो बाजार के अतिक्रमण का अबकी बार स्थायी समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात करोड़ की पार्किंग बदहाल, सफाई न सुरक्षा, वाहन कहां खड़े करें ग्राहक
उधर, अतिक्रमण व हालात को लेकर प्रशासन भी जिम्मेदार है। नगर निगम ने सात करोड़ में शहीद भगत सिंह बिल्डिंग व पार्किंग बनाई थी। तीन मंजिला बिल्डिंग जहां धूल फांक रही है, वहीं पार्किंग स्थल बदहाल है। न सफाई करवाई गई और न नियमों के तहत वाहन खड़े करवाए जा रहे। बाजार में आने वाली महिला ग्राहक परेशान हैं। आखिर वाहन कहां खड़े करें। क्योंकि बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। पार्किंग गंदगी से अटी पड़ी है। साथ में सुरक्षा भी नहीं है।
वर्जन
अतिक्रमण का अबकी बार स्थायी समाधान होगा। दुकानों की सीमा के आगे सब कुछ अतिक्रमण की श्रेणी में आएगा। सीआरपीसी की धारा 133 के तहत आदेश जारी कर दिए गए हैं। अतिक्रमण हटाने का खर्च भी दुकानदार से लेंगे। साथ ही एफआईआर भी दर्ज करवाएंगे।
- राकेश कुमार, एसडीएम
...
बाजार के दोनों तरफ नाला बना हुआ है। ऐसे में दुकान में चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाई हैं। बिना सीढ़ियों के दुकानदार व ग्राहक कैसे ऊपर चढ़ेंगे। थड़े व सीढ़ियों को अतिक्रमण नहीं कहा जा सकता। अब बाजार में कोई दोपहिया वाहन खड़ा नहीं कर रहा है।
- बिट्टू सचदेवा, प्रधान किला रोड बाजार
.........
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। समय पर जो दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाएगा, प्रशासन खुद कदम उठाएगा। शहीद भगत सिंह पार्किंग को फ्री कर दिया गया है। दुकानदार व ग्राहक अपनी सुरक्षा पर पार्किंग में वाहन खड़े कर सकते हैं।

- सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
....
पुलिस व वाहन मालिक आपस में उलझ रहे
किला रोड बाजार में अतिक्रमण रोकने के लिए तैनात पुलिस व वाहन चालक आपस में उलझ रहे हैं। वीरवार को लाल मस्जिद के सामने डॉक्टर व पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई, जबकि मंदिर वाली गली के सामने दोपहिया वाहन चालक ने अंदर आने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed