फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Third day's play ends, Haryana leads by 310 runs

Rohtak News: तीसरे दिन का खेल समाप्त, हरियाणा को 310 रन की बढ़त

Sat, 16 Nov 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Third day's play ends, Haryana leads by 310 runs
15jjrp15- झज्जर। निजी स्कूल के खेल ग्राउंड पर मैच खेलती हरियाणा और हैदराबाद की टीमें। संवाद
झज्जर। गुरुग्राम रोड स्थित निजी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के मैच में हरियाणा ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 310 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम अपनी पहली पारी में 189 रन पर ऑल आउट हो गई। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हैदराबाद की टीम ने पांच विकेट खोकर 109 रन बनाए थे, जिसके चलते हैदराबाद की टीम हरियाणा से 185 रन से पीछे थी। शुक्रवार को तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और 189 रन पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की तरफ से के श्रीनिकेत ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से कनिष्क चौहान और दिलकेश तनेजा ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। हरियाणा के विकेट कीपर बल्लेबाज कृषांग सहरावत 43 रन और दिलकेश तनेजा शून्य पर क्रीज पर बने हुए हैं। हरियाणा की तरफ से दूसरी पारी में सुखलीन सिंह ने सर्वाधिक 49 रन बनाए हैं। वहीं पहली पारी में शतक लगाने वाले यश अधान ने 37 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से दूसरी पारी में मलिक और वाफी कच्ची ने तीन-तीन और डी मनीष ने दो विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा ने हैदराबाद पर 310 रनों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खराब रोशनी के चलते जल्दी खत्म हुआ मैच
हरियाणा और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में कोहरा परेशानी का कारण बना हुआ है। कोहरे के चलते पहले दो दिन बहुत ही कम ओवर फेंके गए। कोहरे के कारण पहले और दूसरे दिन 67-67 ओवर फेंके गए। शुक्रवार को तीसरे दिन 87 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें से 29 ओवर हैदराबाद ने खेले और 57 ओवर हरियाणा ने खेले। तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय पर शुरू हुआ, लेकिन शाम के समय खराब रोशनी के कारण मैच थोड़ा जल्दी समाप्त करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed