फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves took away broken locks, jewelry and cash in Ekta Colony and Shiv Nagar

रोहतक: एकता कॉलोनी और शिव नगर में टूटे ताले, जेवरात व नकदी ले गए चोर

Thu, 09 Feb 2023 06:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away broken locks, jewelry and cash in Ekta Colony and Shiv Nagar
रोहतक। शहर की एकता कॉलोनी और शिव नगर में चोर दो मकानों के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ा ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी मंगलदेव ने दी शिकायत में बताया कि वह वायुसेना में कार्यरत है। फिलहाल ड्यूटी केरल में है। तीन फरवरी को उसके पास पड़ोसियों ने फोन किया कि मकान का मुख्य गेट खुला हुआ है। साथ ही अंदर लाइट जल रही है। उसने रिश्तेदार को सूचना दी, जो श्रीनगर कॉलोनी में रहता है। वह मकान पर पहुंचे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वह छह फरवरी को रोहतक पहुंचा और पुलिस को वारदात से अवगत कराया। चोर अलमारी से छह तोले चांदी, चार चांदी के सिक्के, स्पीकर, घड़ी व 13 हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए। वहीं, शिव नगर कॉलोनी निवासी नेहा ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित बुआ के घर शादी समारोह में गई थी। वापस आई तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से चोर 32 इंच की एलईईडी, लैपटॉप, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, सोने की चेन और 10 हजार की नकदी निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed