फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves target temples, Three donation boxes stolen from Shiv temple of Subhash Nagar in Rohtak

चोरों ने निशाने पर लिए मंदिर: रोहतक में सुभाष नगर के शिव मंदिर से तीन दानपात्र चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sat, 09 Sep 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 11:13 AM IST
सार

रोहतक में दो दिन पहले चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। इसके चलते गेट पर दूसरा मजबूत ताला लगाया गया। अब शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे तो अंदर से तीन दानपात्र गायब थे।

विज्ञापन
Thieves target temples, Three donation boxes stolen from Shiv temple of Subhash Nagar in Rohtak
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। शुक्रवार की रात चोर सुभाष नगर के शिव मंदिर में छत के रास्ते घुसे और तीन दानपात्र उठाकर ले गए। हालांकि मंदिर प्रबंधन कमेटी ने जन्माष्टमी पर दानपात्रों से पैसे निकाल लिए थे, इसलिए एक से डेढ़ हजार रुपये की नकदी ही चोर ले जा सके। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में कैद हुई
मंदिर की प्रबंधक कमेटी के प्रधान केएल बतरा ने बताया कि दो दिन पहले चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया था। इसके चलते गेट पर दूसरा मजबूत ताला लगाया गया। अब शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे तो अंदर से तीन दानपात्र गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला रात एक बजे दो नकाबपोश युवक छत के रास्ते मंदिर में आए। दो दानपात्र के सबसे पहले ताले तोड़े और पैसे निकाल लिए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर जांच पड़ताल की, लेकिन उमसें ज्यादा सामान नहीं मिला। भगवान के कपड़े ही थे। जाते समय चोर तीसरा दानपात्र उठाकर साथ ले गए। 
विज्ञापन


सेक्टर 36ए, दुर्गा कॉलोनी व गांधी कैंप में हो चुकी है मंदिरों में वारदात
चोर लगातार शहर के मंदिरों में वारदात अंजाम दे रहे हैं। सुभाष नगर से पहले सेक्टर 36ए, दुर्गा कॉलोनी व गांधी कैंप में भी मंदिरों के ताले तोड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों को जल्दी पकड़ा जाए
मंदिरों में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में रोष है। पुलिस के आला अधिकारियों को चाहिए कि वे सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करें। -अशोक खुराना, पूर्व पार्षद नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed