फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thieves entered the room through the roof and took away jewelery and cash

Rohtak News: छत से कमरे में घुसकर जेवर व नकदी ले गए चोर

Sun, 13 Oct 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the room through the roof and took away jewelery and cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। गांव खंडोडा में बीती रात छत के रास्ते कमरे में घुसे चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग निकले। सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ित मकान मालिक ने डायल 112 को सूचना दी।

पुलिस को दी शिकायत में खंडोडा निवासी लालचंद ने बताया कि वह भट्टे पर मुनीम हैं। रात के समय वह अपने परिवार सहित मकान की बैठक में सो रहे थे। शनिवार को जब सुबह 5 बजे उठे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब संदूक की जांच की तो मालूम चला कि ताला भी टूटा हुआ है। संदूक में सोने चांदी के गहने समेत रुपये गायब थे। आसपास चेक किया तो मालूम चला कि कोई छत से घर के अंदर प्रवेश करके इस वारदात को अंजाम देकर गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed