{"_id":"6217d4c5e2580c1c4e56c040","slug":"thieves-collected-locks-cash-goods-and-jewelery-at-five-places-rohtak-news-rtk6393963161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पांच जगह चटकाए ताले, नकदी, सामान व आभूषण समेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पांच जगह चटकाए ताले, नकदी, सामान व आभूषण समेटे
विज्ञापन
रोहतक। जिले में चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। चोरों ने पांच जगहों पर ताले चटकाए। चोर हनुमान कॉलोनी, केवलगंज, श्रीनगर कॉलोनी, मकड़ौली खुर्द व लाखनमाजरा से नकदी, जेवरात व घरेलू सामान समेट ले गए। इस संबंध में सिटी थाने, सदर थाने, पुरानी सब्जी मंडी, पीजीआईएमएस व लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
केस 1 : हनुमान कॉलोनी में ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
शहर की हनुमान कॉलोनी में चोर एक मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण ले गए। इनमें वे आभूषण भी हैं जो एक पिता ने तीन साल पहले दो बेटियों की शादी के लिए बनवाकर रखे थे। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हनुमान कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वे चार बहन व एक भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहन अभी अविवाहित है। उसके पिता ने मरने से पहले अपनी पसंद से उन बहनों के लिए भी जेवरात बनवाए थे, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। 12 फरवरी को उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई, जबकि दोनों बहनें व मां भी अपने काम पर चली गई। शाम पांच बजे आए तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर दोनों अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 27 हजार रुपये, चार जोड़ी कानों व एक जोड़ी सोने की बालियां व चांदी की पाजेब गायब मिली।
केस 2 : मकड़ौली खुर्द में निर्माणाधीन मकानों में चोरी
मकड़ौली खुर्द गांव में दो निर्माणाधीन मकानों से चोर भवन निर्माण सामग्री चुराकर ले गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक मकड़ौली खुर्द निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि उसने व गांव के युवक संजय की तरफ से पुल के पास प्लॉटों में मकान बनाए जा रहे हैं। जहां उसके निर्माणाधीन मकान से 25 कट्टे सीमेंट, एक जोड़ी दरवाजा व मिस्त्री का सामान और संजय के मकान से 30 कट्टे सीमेंट, 8 क्विंटल सरिया, 3 जोड़ी दरवाजे व अन्य सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन
केस 3 : केवल गंज में पिछले दरवाजा तोड़कर जेवरात व नकदी निकाली
पुलिस के मुताबिक केवल गंज स्थित धोबी मोहल्ला निवासी कृष्ण गोपाल ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बाजार में दुकान हैं। वीरवार सुबह वह दुकान पर आ गया। परिवार के सदस्य किसी न किसी कार्य के चलते बाहर गए हुए थे। शाम छह बजे पता चला कि घर में चोरी हो गई है। वह मौके पर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 70 हजार की नकदी व सोने व चांदी की अंगुठी गायब मिली। चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
केस 4 : गुरु रविदास भवन में चोरी, गैस सिलिंडर व रिफाइंड तेल नहीं मिला
वहीं, संत शिरोमणी गुरु रविदास सुधार समिति श्रीनगर कालोनी के प्रधान हवासिंह दहिया ने दी शिकायत में बताया कि रविदास भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी राजसिंह को दे रखी है। राजसिंह ने बताया कि भवन में चोरी हो गई है। वह समिति के सदस्यों के साथ पहुंचे। सारा सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर रिफाइंड तेल से भरा टीन, एक गैस सिलिंडर, पानी सप्लाई की मोटर व चीनी चुराकर ले गए। इसके अलावा दानपात्र से भी छेड़छाड़ की गई है।
केस 5 : लाखन माजरा में मकान का ताला तोड़कर कपड़े व बर्तन चुराए
वहीं, लाखन माजरा निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि 23 फरवरी की रात को चोर उसके मकान में दाखिल हुए। ताला तोड़कर स्टील व पीतल के 40 बर्तन व 20 जोड़ी कपड़े, पानी सप्लाई की मोटर व चार लोहे के गाटर चुराकर ले गए।