फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   they live to new baby born and start a new life

बच्ची को छोड़ नई जिंदगी की शुरूआत करना चाहती मां और उसका साथी

Sun, 19 Apr 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
they live to new baby born and start a new life
रोहतक। नया पड़ाव मोहल्ला में गत दिनों नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ने के मामले में पुलिस ने बच्ची की मां को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस कोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को नया पड़ाव मोहल्ला में एक घर के बाहर रेहड़ी पर नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। बच्ची को पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया। बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ने पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जनता कॉलोनी चौकी इंचार्ज राजेश ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान बच्ची के माता-पिता का पता लगाने के प्रयास किए गए। 18 अप्रैल को बच्ची की मां को उसके साथ के साथ गिरफ्तार किया गया ।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि बच्ची की मां अविवाहित है। युवती किसी युवक के साथ लीव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। रिलेशनशिप के दौरान युवती गर्भवती हुई थी। काफी समय से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। 10 अप्रैल को युवती पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल हुई, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। 11 अप्रैल को युवती को बच्ची सहित पीजीआईएमएस से छुट्टी मिल गई। युवती बच्ची सहित अपने दोस्त के पास रहने लगी। 15 अप्रैल को युवती व उसके दोस्त ने बाइक पर सवार होकर नया पड़ाव में बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया और फरार हो गए। पूछताछ में सामने आया कि युवती बच्ची को पालने में असमर्थ है। युवती अपने दोस्त के साथ मिलकर जिंदगी की नई पारी शुरू करना चाहती थी। इसलिए दोनों ने मिलकर बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed