{"_id":"65eb81387dd66299430010b7","slug":"they-grabbed-rs-730-lakh-from-the-other-woman-in-the-name-of-statement-rohtak-news-c-17-roh1019-377631-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दूसरी महिला को पत्नी बता बयाने के नाम पर 7.30 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दूसरी महिला को पत्नी बता बयाने के नाम पर 7.30 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
रोहतक। दूसरी महिला को पत्नी बताकर भगवतीपुर के युवक ने जमीन का सौदा किया और बयाने के नाम पर 7 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जोगेंद्र सिंह और बेरी निवासी पिंकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
झज्जर जिले के गांव बहराना निवासी विजय कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसने 19 सितंबर 2023 को घरौंठी स्थित 7 कनाल, 19 मरले जमीन का सौदा भगवतीपुर निवासी जोगेंद्र के साथ 10 लाख रुपये में किया था। इसके लिए जोगेंद्र व उसकी पत्नी ने बयाने के तौर पर पहले पांच लाख रुपये लिए। बाद में 2.30 लाख रुपये बाकी दूसरे कामों के नाम पर लिए। 11 जनवरी 2024 रजिस्ट्री का दिन तय हुआ। जोगेंद्र से कहा कि वह अपनी पत्नी मनीषा को लेकर भी आए, जिसके नाम जमीन है।
जोगेंद्र उसे तहसील में मिला और बोला, आपनी पत्नी मनीषा को लेकर आता हूं। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। जब उसकी पत्नी से बात की तो मनीषा बोली, उसने न तो पैसे लिए और न ही बयाना लिखवाया। किसी तरह के बयाने पर उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। विजय ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बयाने पर जोगेंद्र के अलावा बेरी निवासी पिंकी के हस्ताक्षर हैं। पिंकी को आरोपी जोगेंद्र ने अपनी पत्नी बताया था। पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र व बेरी निवासी पिंकी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।